केंद्रीय मंत्री हेगड़े का विवादित बयान, राहुल गांधी को 'हाइब्रिड शख्स' बताया

Published : Mar 11, 2019, 08:08 PM ISTUpdated : Mar 11, 2019, 08:26 PM IST
केंद्रीय मंत्री हेगड़े का विवादित बयान, राहुल गांधी को 'हाइब्रिड शख्स' बताया

सार

कर्नाटक में एक रैली में कहा, उनके पिता मुस्लिम थे, मां ईसाई हैं तो वह हिंदू कैसे हो गए? राहुल गांधी ब्राह्मण हैं, क्या वे यह साबित करने के लिए डीएनए का प्रूफ देंगे।

अक्सर विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने एक बार फिर नए विवाद को हवा दे दी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खुद को हिंदू बताने पर सवाल उठाते हुए हेगड़े ने उन्हें 'हाइब्रिड शख्स' कहा है। उन्होंने कहा, राहुल गांधी ब्राह्मण हैं, क्या वे यह साबित करने के लिए डीएनए का प्रूफ देंगे।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, कर्नाटक के सिरसी में एक कार्यक्रम के दौरान अनंत कुमार हेगड़े ने कहा, 'यह मुस्लिम जो खुद को जनेऊधारी हिंदू बताते हैं, क्या उनके पास एक भी सबूत है कि वह हिंदू हैं? उनके पिता मुस्लिम थे, मां ईसाई हैं तो वह हिंदू कैसे हो गए? मैं कोई मजाक नहीं कर रहा हूं।' 

हेगड़े राहुल गांधी के दादा फिरोज गांधी का हवाला दे रहे थे। वह एक पारसी थे। हेगड़े ने कहा कि उनके पिता मुस्लिम थे, मां ईसाई हैं तो राहुल हिंदू कैसे हो गए? इससे पहले भी वह राहुल गांधी को नकली हिंदू बता चुके हैं। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा, पिछले साल नवंबर में राहुल राजस्थान में ब्रह्मा के मंदिर में गए थे। वहां के एक पुजारी ने कहा था कि पूजा के दौरान पूछे जाने पर राहुल ने खुद को कश्मीरी कौल ब्राह्मण बताया था। राहुल ने 2017 के गुजरात चुनाव पहले राज्य दौरे में खुद को जनेऊधारी हिंदू बताया था। 

कर्नाटक में एक रैली को संबोधित करते हुए हेगड़े ने कहा, 'राहुल इस देश को नहीं जानते हैं, उन्हें अपने धर्म के बारे में कुछ पता नहीं है। राहुल के पिता मुस्लिम थे, मां ईसाई हैं तो वह हिंदू कैसे हुए? आखिर यह संभव कैसे है?' 

उन्होंने आगे कहा, 'हम ऐसे मुद्दे समझ सकते हैं लेकिन यह खाली दिमाग का आदमी ना कुछ जानता है, ना समझता है। आपको दुनियाभर के लैब्स में भी ऐसा हाइब्रिड नमूना नहीं मिलेगा। आपको ऐसा नमूना सिर्फ कांग्रेस की लैब में मिलेगा।' 

पाकिस्तान पर 26 फरवरी को हुए एयर स्ट्राइक पर लगातार कांग्रेस नेता सबूत मांग रहे हैं। इसी पर हेगड़े ने कहा, 'वे सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगते हैं जबकि अमेरिका समेत पूरी दुनिया ने इसको स्वीकार किया है।' उन्होंने कहा, 'जब राजीव गांधी की मौत हुई तो उनके शरीर के टुकड़ों की डीएनए टेस्टिंग की जानी थी। तब सोनिया गांधी ने कहा कि प्रियंका का सैंपल लीजिए, राहुल का नहीं। यह रिकॉर्ड में है। यह हाइब्रिड आदमी (राहुल गांधी) सबूत मांग रहा है। उनकी पार्टी का चरित्र यही है।' 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश