केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा गंगा सफाई के बाद अन्य नदियां भी कहेंगी ‘मी टू’

Published : Oct 11, 2018, 09:18 AM IST
केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा गंगा सफाई के बाद अन्य नदियां भी कहेंगी ‘मी टू’

सार

उमा भारती ने कहा कि गंगा और यमुना की सफाई का मिशन पूरा होने के बाद देश-दुनिया की अन्य नदियां भी कहेंगी ‘मी टू’ का आह्वान करेंगी।

नई दिल्ली— इस समय सोशल मीडिया पर ‘मी टू’ छाया हुआ है। बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां इस समय इसकी लपेटे में हैं। इसी के बीच केंद्रीय मंत्री उमा भारती का गंगा की सफाई को लेकर एक बयान सामने आया है।  

उमा भारती ने कहा कि गंगा और यमुना की सफाई का मिशन पूरा होने के बाद देश-दुनिया की अन्य नदियां भी कहेंगी ‘मी टू’ का आह्वान करेंगी।

उन्होंने पत्रकारों से कहा कि नदी और महिलाओं के आगे बढ़ने में कोई रुकावट नहीं होनी चाहिए।

‘मी टू’ आंदोलन यौन उत्पीड़न और यौन हिंसा के खिलाफ एक अभियान है जो सोशल मीडिया पर फैला हुआ है। देश में विभिन्न क्षेत्रों की कई हस्तियों के नाम ऐसे मामलों में आने से तूफान मचा हुआ है।

गंगा के लिए न्यूनतम प्रवाह, जिसे उसके रास्ते में विभिन्न स्थानों पर बनाये रखना है, पर एक सरकारी अधिसूचना का जिक्र करते हुए भारती ने कहा कि जब तक दुनिया के सबसे बड़े जलाशयों में से एक इस नदी की समस्याएं समझी नहीं जातीं, उसकी दुश्वारियों का निवारण नहीं हो सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘ नदियों को बचाने के लिए देश में यह एक अहम परिघटना है। यह गंगा और यमुना से शुरू होगी और तब देश और विदेश की अन्य नदियां भी ‘मी टू’ का आह्वान देंगी यानी मेरे लिए भी आंदोलन शुरू करो।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘नितिन (गडकरी) जी ने यह कार्यक्रम शुरु किया है और सभी नदियां ‘मी टू’ कहने लगेंगी। हम भी ऐसी ही चाहते हैं। नदी और महिलाओं के आगे बढ़ने में कोई रुकावट नहीं होनी चाहिए। यही संकल्प आज लिया जा रहा है।’’ 

इस कार्यक्रम में गडकरी भी मौजूद थे। विदेश राज्य मंत्री एम जे अकबर के ‘मी टू’ अभियान में घिर जाने के बारे में पूछे जाने पर गडकरी ने कोई जवाब नहीं दिया।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश