
नेशनल डेस्क। बुधवार को संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई। जब सदन की कार्यवाही के वक्त एक अज्ञात शख्स दर्शका दीर्घा से सदन में कूद गया। अचानक हुई इस घटना से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। बता दें,ये घटना उस वक्त हुई जब 13 दिसंबर को संसद में हुए हमले की 22वीं बरसी मनाई जा रही है। फिलहाल सदन की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है।
धुआं-धुआं हुआ लोकसभा सदन
विजिटर्स गैलरी से सदन में कूदे दो व्यक्तियों से फौरन कार्यवाही को रोकना पड़ा। वहीं संसद में मौजूद सांसदों की मानें तो दर्शक दीर्घा से कूदे दो व्यक्तियों ने कुछ गैस जैसा छोड़ा। जिससे आंखों में जलन होने लगी। फिलहाल सुरक्षाकर्मियों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया है।
तानाशाही बंद करों का नारा लगाया
जब पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और जब वह सदन से बाहर निकले। तब युवक तानाशाही बंद करो का नारा लगाते नजर आए। जिसका वीडियो भी अब सामने आया है। आप भी ये वीडियो देखिए-
संसद पर हुए आतंकी हमले की बरसी आज
बता दें, 13 दिसबंर 2001 का वो दिन कोई नहीं भूल सकता। जब भारत की संसद में आज के दिन आतंकी हमला किया था। हमले का मास्टर माइंड आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद था। इस हमले में 9 लोगों की जान चली गई थी। आज सुबह प्रधानमंत्री ने हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी थी लेकिन आज संसद में हुई सुरक्षा चूक ने आतंकी हमले के जख्मों को ताजा कर दिया।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।