
जिस उन्नाव रेप कांड के कारण उत्तर प्रदेश की योगी सरकार बैक फुट पर आ गयी थी, उसी रेप कांड की पीडिता का आज रायबरेली जिले के अतरूआ गांव के पास कार की ट्रक के आमने सामने भिड़त हो गयी। रेप का आरोप भाजपा के विधायक कुलदीप सेंगर पर लगा था जो फिलहाल जेल में बंद हैं।
एक्सीडेंट में पीड़िता की चाची और वकील की मौत हो गयी है जबकि पीड़िता को गंभीर हालत में लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। हालांकि इस मामले में किसी साजिश से इंकार नहीं किया जा सकता है।
जानकारी के मुताबिक आज पीड़िता रायबरेली जेल में बंद अपने चाचा से मिलने जा रही थी। उसके साथ उसकी चाची और वकील भी साथ थे। लेकिन उसकी कार की अतरूआ गांव के पास एक ट्रैक के साथ जबरदस्त टक्कर हो गयी।
जिसमें उसकी चाची की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि पीड़िता और उसका वकील गंभीर तौर पर घायल हो गए। जिन्हें लखनऊ लाया जा रहा था, जिसमे वकील महेन्द्र सिंह की रास्ते में मौत हो गयी जबकि पीड़िता को गंभीर हालत में लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी है।
राज्य में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद उन्नाव रेप कांड पूरे देशभर में सुर्खियां बना था। क्योंकि इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर रेप का आरोप लगा था। इसके बाद राज्य सरकार ने इसकी सीबीआई जांच की सिफारिश की थी।
हालांकि इस मामले में राज्य सरकार पर आरोपी को बचाने का आरोप भी लगा था। जानकारी के मुताबिक कुलदीप सेंगर पर आरोप लगाने वाली किशोरी का परिवार समेत एक्सीडेंट हो गया। रेप पीड़िता किशोरी रायबरेली जेल में अपने चाचा से मिलने जा रही थी, तभी ये दुर्घटना हो गई।
रेप पीड़िता अपनी चाची और वकील महेंद्र सिंह के साथ रायबरेली जेल में चाचा से मिलने जा रही थी। गौरतलब है कि पीड़िता ने आरोप लगाया था कि उन्नाव के बांगरमऊ से विधायक कुलदीप सेंगर ने उसके साथ अपने आवास पर दुष्कर्म किया।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।