यूपी में सात साल बाद एक मंच पर नजर आई "दो लड़कों" की जोड़ी, राहुल, प्रियंका संग अखिलेश ने साझा किया मंच

Surya Prakash Tripathi |  
Published : Feb 25, 2024, 05:23 PM IST
यूपी में सात साल बाद एक मंच पर नजर आई "दो लड़कों" की जोड़ी, राहुल, प्रियंका संग अखिलेश ने साझा किया मंच

सार

भारत जोड़ो नया यात्रा में 25 फरवरी को पहली बार अखिलेश यादव शामिल हुए। अखिलेश यादव ने अपने एक्स हैंडल सोशल साइट पर राहुल गांधी और अपनी एक फोटो साझा करते हुए लिखा, "नफरत करने वालों को भी मोहब्बत सीख देता है। यह आगरा है जनाब, जो दिलों को मिला देता है।

आगरा। यूपी के दो लड़कों की जोड़ी यानी कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव का करीब 7 साल बाद आज ताज नगरी अयोध्या में मिलन हुआ। प्रियंका गांधी वाड्रा की मध्यस्थता की वजह से यूपी और एमपी में कांग्रेस सपा का गठबंधन संभव हो पाया। उसके बाद भारत जोड़ो न्याय यात्रा में 25 फरवरी को पहली बार अखिलेश यादव शामिल हुए। शामिल होने के बाद अखिलेश यादव ने अपने एक्स हैंडल सोशल साइट पर राहुल गांधी और अपनी एक फोटो साझा करते हुए लिखा, "नफरत करने वालों को भी मोहब्बत सीख देता है।। यह आगरा है जनाब, जो दिलों को मिला देता है।।
 

सपा कांग्रेस ने वर्ष 2017 में गठबंधन में लड़ा था विधानसभा चुनाव
भारत जोड़ो न्याय यात्रा में पहली बार शामिल होने आगरा पहुंचे अखिलेश यादव का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने संबोधन में कहा कि आज भारत जोड़ो यात्रा में अखिलेश यादव का आना बहुत खुशी की बात है। इससे पहले राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जोड़ी वर्ष 2017 में यूपी में विधानसभा का चुनाव गठबंधन में लड़ चुकी हैं। लेकिन इस चुनाव में मिली असफलता के बाद से ही दोनों नेताओं के रिश्तों में दूरी आ गई थी। करीब 7 साल बाद दोनों नेता एक मंच पर नजर आए। जिससे अखिलेश यादव के साथ राहुल और प्रियंका भी गदगद दिखे।
 

अखिलेश ने कहा, इंडिया गठबंधन व पीडीए ही एनडीए को  हराएगा
इस दौरान अखिलेश यादव ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि इस यात्रा के माध्यम से जो संदेश जा रहा है, वह ही भाजपा को हराएगा। आगरा मोहब्बत का शहर है। मुझे इस बात की खुशी है कि राहुल गांधी मोहब्बत की दुकान लेकर निकले हैं। आने वाले समय में इसी मोहब्बत के बूते ही इस देश का लोकतंत्र और संविधान बचेगा। क्योंकि लोकतंत्र और संविधान को बचाना  अब सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इंडिया गठबंधन और पीडीए की लड़ाई निश्चित तौर पर एनडीए को हरा देगी।
 

यूपी में जान बूझकर लीक कराए जा रहे भर्तियों के पेपर: सपा प्रमुख
सपा प्रमुख ने केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज सबसे बड़ा सवाल किसानो और बेरोजगारों का भविष्य है। हैरानी की बात है कि जो लोग कल तक किसानों के हित का नारा दे रहे थे। आज उन्हीं की सरकार में किसानों की जान जा रही है। फिर भी उन्हें कोई दुख नहीं है। आज स्थिति यह है कि किसान सरकार के खिलाफ पड़ा है। जिससे सरकार घबरा गई है। उन्होंने कहा कि भारत माता की जय बोलकर देश के नौजवानों से छल किया जा रहा है। ऐसी परिस्थितियों में सबसे ज्यादा भर्तियां होनी चाहिए लेकिन न रोजगार मिल रहा है और न नौकरी। कोई ऐसा पेपर नहीं हुआ, जो लीक न हुआ हो। जानबूझकर पेपर लीक किया जा रहा है, ताकि नौकरी न देनी पड़े।
 

राहुल गांधी ने कहा, "अगर आप गरीब है, तो आपके साथ 24  घंटे अन्याय होगा"
राहुल गांधी ने भी मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अगर आप गरीब हैं, तो आपके साथ 24 घंटे इस देश में अन्याय होगा। नफरत का कारण अन्याय है। इसलिए हमने अपनी यात्रा में न्याय शब्द को जोड़ दिया है।इस देश में पिछड़े वर्ग के 50% लोग हैं। 15% दलित, 15% अल्पसंख्यक और 5% आदिवासी जोड़कर 85% होता है। अब बड़ी कंपनियों की मैनेजमेंट की लिस्ट निकालो। उसमें दिखेगा की 85% का एक भी आदमी इन कंपनियों में नहीं है। सीनियर मैनेजमेंट में एक आदमी 85% में से नहीं है। फिर मीडिया की लिस्ट निकालो। पता चलेगा 85% में से एक आदमी भी मीडिया का मालिक नहीं है। इसी विसंगति को ही दूर करने के लिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जा रही है।

ये भी पढें...
पीएम मोदी का गुजरात दौरा: समुद्र में लगाई आस्था की डुबकी, द्वारकाधीश का दर्शन कर बोले, "दिव्य अनुभव हुआ"

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान