15 दिसंबर तक रेडी होगा अयोध्या का इंटरनेशनल एयरपोर्ट, 22 जनवरी से पहले उड़ानें

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Dec 02, 2023, 03:52 PM IST
15 दिसंबर तक रेडी होगा अयोध्या का इंटरनेशनल एयरपोर्ट, 22 जनवरी से पहले उड़ानें

सार

पहले 178 एकड़ में छोटी सी एयरस्ट्रिप थी। अब इसे एक बड़े इंटरनेशनल एयरपोर्ट का स्वरूप दिया गया है। 821 एकड़ लैंड राज्य सरकार ने उपलब्ध कराया है। नये एयरपोर्ट का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

अयोध्या। अयोध्या का मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट 15 दिसम्बर तक बनकर तैयार हो जाएगा। श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी 2024 से पहले उड़ाने भी शुरु हो सकती हैं। शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्माणाधीन एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ वीके सिंह भी उनके साथ मौजूद थे। एयरपोर्ट के निर्माण से जुड़ी समीक्षा बैठक की।

यूपी सरकार ने दी 821 एकड़ जमीन

सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या की देश और दुनिया के साथ कैसी कनेक्टिविटी होनी चाहिए, इसी को लेकर केंद्रीय मंत्रियों के साथ निरीक्षण किया गया। यहां पहले 178 एकड़ में छोटी सी एयरस्ट्रिप थी। अब इसे एक बड़े इंटरनेशनल एयरपोर्ट का स्वरूप दिया गया है। 821 एकड़ लैंड राज्य सरकार ने उपलब्ध कराया है। नये एयरपोर्ट का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। अयोध्या के विकास के लिए जरुरी इन्फ्रास्ट्रक्चर अयोध्यावासियों को प्राप्त होगा। अयोध्या को उसका गौरव वापस कराने के लिए सरकार हर संभव काम कर रही है।

2 से 3 फ्लाइट प्रति घंटे की कैपिसिटी

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि पहले चरण में 65 हजार वर्ग फुट का हवाईतल बनने जा रहा है। प्रति घंटे 2 से 3 फ्लाइट की क्षमता होगी। 2200 मीटर का रनवे बनने जा रहा है। जिस पर छोटे विमान तो लैंड करेंगे ही। साथ ही बोइंग 737, एयरबस 319 और एयरबस 320 जैसे बड़े विमान भी उतर सकेंगे। 

दूसरे चरण में 3700 मीटर का रनवे

एयरपोर्ट के दूसरे चरण के काम के लिए कैबिनेट से स्वीकृति लेने की तैयारी की जा रही है। दूसरे चरण में रनवे की लंबाई 3700 मीटर की जाएगी, ताकि बोइंग 787 और बोइंग 777 जैसे सारे अंतरराष्ट्रीय विमान सीधे अयोध्या में एयरपोर्ट पर उतर सकें। पहले फेज के पास ही दूसरे फेज के विमानतल को 5 लाख स्क्वाएर फुट में तैयार किया जाएगा।

ये भी पढें-रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह: साधु-संतों को भेजा जा रहा आमंत्रण, जानें इनविटेशन में क्या लिखा?...

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल