यूपी पुलिस ने कायम की मिसाल, चोरी किया बच्चा डेढ़ घंटे के अंदर किया बरामद

Published : Sep 08, 2019, 10:18 PM IST
यूपी पुलिस ने कायम की मिसाल, चोरी किया बच्चा डेढ़ घंटे के अंदर किया बरामद

सार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिला अस्पताल से 8 माह का बच्चा चोरी हो गया था। लेकिन यूपी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मात्र  डेढ़ घंटे में बच्चे को बरामद कर लिया।   

मैनपुरी:  जिला अस्पताल से 8 माह का बच्चा चोरी हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। खबर पाकर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। शहर में चेकिंग कराई गई तो करहल चौराहे से एक महिला सहित बच्चे को बरामद कर लिया गया। महिला बच्चे को चोरी कर ले जा रही थी। पकड़ी गई महिला से पूछताछ की जा रही है।

घिरोर थाना क्षेत्र के ग्राम शाहजहांपुर के मजरा नगला रगी निवासी संदीप यादव अपने 8 माह के पुत्र आशिक को 3 दिन पहले अस्पताल लेकर आए थे। उसके सिर में खुजली की समस्या थी। आज सुबह रविवार को तड़के पांच बजे के करीब अस्पताल के वार्ड नंबर 42 से बच्चा गायब हो गया। बच्चे की मां की आंख खुली तो बच्चा बेड पर नहीं था। यह देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।आसपास तलाशा की गई पर मगर बच्चा कही नही मिला। इसकी सूचना जैसे ही बच्चा गायब होने की जानकारी अस्पताल प्रसाशन को हुई तो  वहाँ हड़कम्प मच गया।

 सीएमएस डॉ आरके सागर ने तुरंत इसकी सूचना एसपी मैनपुरी को दी। खबर मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह, कोतवाली प्रभारी ओमहरि वाजपेई भारी पुलिस बल के साथ मौक़े पर पहुंच गए। जनपद में अलर्ट जारी करा दिया गया।

नतीजा यह हुया कि पुलिस की डायल हंड्रेड टीम ने करहल चौराहे के निकट एक महिला को रोका तो वह गली में भागने लगी। पुलिसकर्मी ने दौड़कर महिला को पकड़ लिया। उससे बच्चा आशिक बरामद कर लिया गया। महिला और  बच्चे को लेकर पुलिस कोतवाली आ गई। बच्चे की पुष्टि होने पर बच्चा जिला अस्पताल लाया गया और परिजनों के हवाले कर दिया गया।

बच्चे को देखते ही परिजन खुशी के आंसू रो पड़े। महज डेढ़ घंटे में ही पुलिस ने बच्चे को बरामद कर लिया।

पुलिस के अनुसार बच्चा चोरी होने की खबर मिलते ही चेकिंग शुरू कर दी गई थी। करहल चौराहे पर बच्चा ले जा रही महिला को पकड़ा गया। बच्चा बरामद हो गया है। बच्चा चुराने वाली महिला अपना नाम मंजू बता रही है। वह कहां की है और उसने ऐसा क्यों किया इसकी पड़ताल चल रही है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CR Patil Birthday: सूरत में 5100 बेटियों को 7500 रुपये के चेक, 1.25 लाख विद्यार्थियों को नोटबुक वितरित
Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण