
सूरत (गुजरात)। सूरत में यूपीएससी की तैयारी कराने वाली कोचिंग संस्था ‘बूबनाज़ आईएएस’ के दो छात्रों ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा में सफलता हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि को लेकर संस्था की ओर से शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। जिसमें सफल छात्रों और उनके अभिभावकों से मीडिया का परिचय कराया गया।
संस्था के संचालक कौशल बूबना ने बताया कि उनकी कोचिंग पिछले छह वर्षों से सूरत में संचालित हो रही है और यहां यूपीएससी की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया जाता है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों से लगातार सूरत से छात्र यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर रहे हैं और इस वर्ष भी दो विद्यार्थियों ने परीक्षा पास कर महत्वपूर्ण रैंक प्राप्त की है।
कौशल बूबना के अनुसार, सफल विद्यार्थियों में डॉ. किशन राम ने ऑल इंडिया 474वीं रैंक प्राप्त की है। उन्होंने बीजे मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस करने के बाद फिजियोलॉजी में एमडी की डिग्री हासिल की है। यह उनका यूपीएससी का पांचवां प्रयास था और पहला इंटरव्यू था। रैंक के आधार पर उन्हें आईपीएस सेवा मिलने की संभावना है।
दूसरे सफल छात्र तन्मय मूल रूप से पटना (बिहार) के निवासी हैं। उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। यह उनका छठा प्रयास था और उन्होंने 229वीं रैंक हासिल की है। उन्हें भी आईपीएस सेवा मिलने की पूरी संभावना जताई जा रही है।
कौशल बूबना ने कहा कि सूरत शहर के लिए यह बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि पहले यूपीएससी और सूरत का जुड़ाव बहुत कम देखा जाता था। एक शिक्षक के रूप में जब उनके छात्र सफलता प्राप्त करते हैं, तो यह उनके लिए गर्व और खुशी का विषय होता है। सफल छात्रों ने भी अपनी तैयारी, संघर्ष और अनुभवों के बारे में भी जानकारी साझा की। छात्र ने बताया कि अपनी मेहनत, माता पिता का समर्थन और कोचिंग में मार्गदर्शन देने वाले शिक्षकों के बिना यह सफलता संभव नहीं थी।
नोट: यह प्रमोशनल कंटेंट है।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।