UP News: खुशियों के आंगन में हो रहे थे मंगलगीत...अचानक उठने लगी मातमी चीत्कार

Surya Prakash Tripathi |  
Published : Mar 12, 2024, 08:34 AM ISTUpdated : Mar 12, 2024, 08:36 AM IST
UP News: खुशियों के आंगन में हो रहे थे मंगलगीत...अचानक उठने लगी मातमी चीत्कार

सार

घर में बहन की शादी की रश्मे चल रहीं थी और सड़क पर दो भाई मौत के आगोश में समा रहे थे। यह दर्दनाक घटना यूपी के फतेहपुर जनपद की है। जहां बहन की डोली उठने से पहले उसके फौजी भाई समेत दो की अर्थी उठी। खुशियों के आंगन से मातम की चीत्कार उठने लगीं।

फतेहपुर। घर में बहन की शादी की रश्मे चल रहीं थी और सड़क पर दो भाई मौत के आगोश में समा रहे थे। यह दर्दनाक घटना यूपी के फतेहपुर जनपद की है। जहां बहन की डोली उठने से पहले उसके फौजी भाई समेत दो की अर्थी उठी। खुशियों के आंगन से मातम की चीत्कार उठने लगीं। खुशियों में सहभागिता करने आए लोग मातमी यात्रा में शामिल हो गए। 

द्वारपूजा के बाद चचेरे फौजी भाई के साथ डीजल लेने गया था दूल्हन का भाई
फतेहपुर जनपद के औंग थाना अंतर्गत रामपुर गांव निवासी अवधपाल खेती किसानी करते हैं। उनकी बेटी तनु (21) शादी थी। तय कार्यक्रमानुसार 11 मार्च को उसकी बारात कानपुर के किदवई नगर से रात आई थी। बारातियों का स्वागत सत्कार किया गया। द्वारपूजा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। चढ़ाव की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान जनरेटर वाले ने बताया कि डीजल कम है। इस पर अवधपाल का बेटा दीपक कुमार (24) अपने चचेरे भाई संदीप कुमार (25) को लेकर मोटरसाइकिल से पेट्रोल पंप पर डीजल लेने चला गया। संदीप फौज में है। बहन तनु की शादी में छुट्टी लेकर घर आया था।

लौटते समय  बिजली के खंभे से टकराई बाइक, करंट से दोनों झुलसे
दीपक और संदीप पेट्रोल पंप से डीजल लेकर वापस घर की ओर लौट रहे थे। रामपुर इंडस्ट्रियल एरिया में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। बाइक की टक्कर से बिजली के खंभे से तार टूटकर नीचे गिर गया। जिसकी जद में आने से दोनों भाई गंभीर रूप से झुलस गए। लोगों ने देखा तो पुलिस को खबर दी। औंग थानाध्यक्ष कांति सिंह मौके पर पहुंचे।

घर में कुछ लोग खाना खा चुके थे, कुछ खा रहे थे, तभी पहुंची मौत की मनहूस खबर
दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उधर बाराती और घाराती पक्ष के लोग खाना खा  रहे थे। कुछ लोग खाकर जा भी चुके थे। जयमाल के कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी। तभी दोनों के मौत की मनहूस खबर उनके घर पहुंच गई। जहां शादी के पहले मंगल गीत गाए जा रहे थे। महिलाएं पुरूष एक दूसरे से हंसी ठिठोली कर रहे थे। उसी आंगन से रोने पीटने की आवाजे आने लगीं। दर्दनाक हादसे की खबर जिसने भी सुनी उसकी आंखे गीली हो गईं। परिवार के लोग भाग कर अस्पताल पहुंच गए। जहां से पुलिस ने दोनों की लाश को पोसटमार्टम हाउस भेजवा दिया। 

ये भी पढ़ें.....
UP News: हिंदू युवा सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौत, पुलिस की सुसाइड थ्यौरी पर आखिर क्यों उठ रहे सवाल?

 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान