UP News: भंडारे का प्रसाद लेकर दिल्ली जा रही थी फेमली, बुलंदशहर में मौत ने रोक लिया रास्ता, 4 की थमी सांसे

Surya Prakash Tripathi |  
Published : Mar 08, 2024, 08:27 PM IST
UP News: भंडारे का प्रसाद लेकर दिल्ली जा रही थी फेमली, बुलंदशहर में मौत ने रोक लिया रास्ता, 4 की थमी सांसे

सार

बुलंदशहर जिले में शुक्रवार शाम को एक सड़क दुर्घटना में कपल समेत 4 लोगों की मौत हो गई। तीन लोग घायल हैं। मृतकों में 5 साल की एक बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है कर सवार लोग एक भंडारे से वापस दिल्ली जा रहे थे।

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में शुक्रवार शाम को एक सड़क दुर्घटना में कपल समेत 4 लोगों की मौत हो गई। तीन लोग घायल हैं। मृतकों में 5 साल की एक बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है कर सवार लोग एक भंडारे से वापस दिल्ली जा रहे थे।

एनएच-34 कट पर हुई दुर्घटना, कार का अगला हिस्सा ध्वस्त
बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर थाना अंतर्गत एनएच 34 पर बरौली कट के पास एक ट्रक खड़ा था। शुक्रवार शाम को एक तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में जाकर टकरा गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि ट्रक से टकराने के बाद उसका अगला हिस्सा पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। कार में फंसे लोग चीखने चिल्लाने लगे। बताते हैं कि कार की टक्कर से खड़ा ट्रक आगे बढ़ गया था।

 

दर्दनाक दुर्घटना में 3 घायल
शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंच गए। कार में 7 लोग सवार थे। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। सभी को बाहर निकल गया। जिसमें नई दिल्ली के कुंडली निवासी तोताराम (38) उनकी पत्नी बबीता देवी (35), 5 साल की बच्ची प्राक्षी और 70 साल की चंद्रकली की मौत हो गई। 3 लोग घायल मिले। जिन्हें पुलिस ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कर दिया। मृतकों के शव को पंचायतनामा करके पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। मृतकों के घरवालों को सूचना दे दी गई है। 

 

रफ्तार की वजह से अनियंत्रित हुई कार 
खुर्जा नगर पुलिस के मुताबिक कर सवार लोग दिल्ली से क्षेत्र के पहासू के नारू गांव में धार्मिक भंडारे में शामिल होने आए थे। भंडारे से सभी लोग वापस दिल्ली जा रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए। हाईवे कट पर कार हाईवे पर आई। रफ्तार तेज थी, चालक नियंत्रण खो बैठा और यह दर्दनाक हादसा हो गया। घायलों में एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें....

MP News: जिस बाप ने लिखाई थी मिसिंग रिपोर्ट, वही निकला बेटी का कातिल, दी ऐसी भयावह मौत, कांप उठी रूह

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान