UP News: कानपुर में पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा उर्दू शिक्षक, कारण सुन पुलिस भी रह गई shocked

Surya Prakash Tripathi |  
Published : Mar 25, 2024, 12:20 PM IST
UP News: कानपुर में पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा उर्दू शिक्षक, कारण सुन पुलिस भी रह गई shocked

सार

होलिका दहन की रात में एक उर्दू शिक्षक ने अपनी पत्नी की गला घोटकर हत्या कर दी। घटना के बाद वह सीधे थाने जाकर घटना की जानकारी दी। उसका बयान सुनकर एक बार पुलिस वालों ने सोचा कोई मेंटल व्यक्ति है।

कानपुर। होलिका दहन की रात में एक उर्दू शिक्षक ने अपनी पत्नी की गला घोटकर हत्या कर दी। घटना के बाद वह सीधे थाने जाकर घटना की जानकारी दी। उसका बयान सुनकर एक बार पुलिस वालों ने सोचा कोई मेंटल व्यक्ति है। लेकिन जब उसने गंभीरता से कहा कि उसने अपनी पत्नी की हत्या की है। उसकी लाश घर पर है। चलकर देख लीजिए।

पंजाब का रहने वाला था कपल
कानपुर जनपद के शिवराजपुर कस्बा अंतर्गत वार्ड नंबर 8 जवाहर नगर निवासी मो. कादिर (37) प्राइवेट स्कूल में टीचर है। वह मूल रूप से हमीरपुर, पंजाब का रहने वाला है। उसकी पत्नी फरजाना बेगम अहमदिया कादियान, गुरदासपुर, पंजाब की रहने वाली थी। वह दोनों यहां पर सोमनाथ दीक्षित के मकान में किराए पर रहते थे। होलिका दहन वाली रात में पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान मोहम्मद कादिर ने पत्नी फरजाना कल दबाकर हत्या कर दी।

थाने पर अचानक बेहोश होकर गिरा, पुलिस ने सोचा मेंटल है
पत्नी की हत्या करने के बाद कादिर घर के मेन दरवाजे पर ताला लगाया और रात में करीब 11:30 बजे शिवराजपुर थाने पहुंच गया। वहां उसने बताया कि उसने अपनी पत्नी फरजाना बेगम (34) की हत्या कर दी है। वह घटना बता रहा था, तभी उसे चक्कर आ गया और वह फर्श पर गिर गया। पुलिस को लगा कि वह कोई नशेड़ी है। इसलिए बेहोश हो गया है। कुछ देर बाद उसे जब होश आया तो उसने फिर कहा कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। लाश घर में फर्श पर पड़ी है।

शादी के कई साल बाद संतान न होने से होता था कपल में विवाद
उसकी जिद पर पुलिस उसे लेकर घटनास्थल पर पहुंची तो वहां महिला की लाश मिली। उसके गले पर निशान थे। ACP अजय त्रिवेदी ने बताया कि कादिर (37) बार-बार अपना बयान बदल रहा है। पहले पत्नी की गला दबा कर हत्या करने की बात कबूल बताई थी। अब कह रहा है कि पत्नी ने सुसाइड किया है। मौके पर शव फर्श पर पड़ा मिला। हां, यह बात जरूर सामने आई है कि उन दोनों के कोई संतान नहीं थी। उर्दू शिक्षक संतान न होने का कारण पत्नी को मानता था इसी बात से दोनों में झगड़ा होता था। 

ये भी पढ़ें.....
Bihar News: घर से निकले थे होली मनाने, बेगुसराय में काल ने रोका रास्ता, मां-बेटी समेत 3 की मौत, जाने वजह

 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश