
लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। एक युवक ने खुद को यूपीएससी एग्जाम में चयनित बताकर महिला कॉन्स्टेबल को झांसे में लिया। शादी कर ली। शादी के जब मामले का खुलासा हुआ तो महिला सिपाही के पैरों तले की जमीन खिसक गई। उसने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिसिया छानबीन में पता चला है कि युवक के खिलाफ पूर्व में भी गोंडा जिले में दो मुकदमे दर्ज हैं।
धोखा देकर शादी करने और प्रताड़ित करने का आरोप
पुलिस ने गोंडा जिले के उमरी बेगमगंज निवासी आरोपी युवक विजय सिंह को अरेस्ट कर लिया है। महिला सिपाही ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने खुद को यूपीएससी 2023 में चयनित बताया। फर्जी दस्तावेज तैयार किए। धोखा देकर शादी की। शादी के बाद मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता रहा और जान से मारने की धमकी भी दी।
शादी के बाद पति पर शक हुआ, जांच में फर्जी निकला मामला
विजय सिंह ने बीते दिसम्बर महीने में महिला कांस्टेबल को झांसे में लेकर शादी की थी। उसने महिला सिपाही को बताया था कि उसका चयन यूपीएससी 2023 में हुआ है और उसका इंटरव्यू होना है। महिला सिपाही आरोपी के झांसे में आ गई और उसे साथ शादी रचा ली। शादी के बाद उसे अपने पति पर शक हुआ तो इसकी जानकारी परिजनों को दी। पड़ताल की गई तो मामला फर्जी पाया गया।
गोंडा में पहले से दर्ज हैं दो मुकदमे
महिला सिपाही ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की तो पीड़िता का आरोप सही पाया गया। पुलिस ने आरोपी की कुंडली खंगालनी शुरु की तो पता चला कि उसके खिलाफ पहले से गोंडा जिले में दो मुकदमे दर्ज हैं। डीसीपी रवीना त्यागी का कहना है कि मदेयगंज थाना पुलिस ने गोंडा के रहने वाले विजय सिंह नाम के एक शख्स को अरेस्ट किया है। महिला कांस्टेबल की तरफ से उसके खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।