जानें किस राज्य में सीएम समेत पूरा कैबिनेट हुआ क्वारंटिन

Published : May 31, 2020, 11:26 PM IST
जानें किस राज्य में सीएम समेत पूरा कैबिनेट हुआ क्वारंटिन

सार

उधर मीडिया से बात करते हुए, मंत्री मदन कौशिक ने पुष्टि की कि मुख्यमंत्री व अन्य सभी राज्य मंत्रियों को क्वांरटिन कर दिया गया है। इस हफ्ते की शुरुआत में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में हिस्सा लिया था। लेकिन अब उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकला है। जिसके बाद राज्य सरकार का पूरा कैबिनेट क्वारंटिन कर दिया गया है।

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में कांग्रेस मंत्री के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अब उत्तराखंड में मुख्यमंत्री समेत पूरा कैबिनेट क्वारंटिन हो गया है। राज्य के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने इस हफ्ते की शुरुआत में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में हिस्सा लिया था। लेकिन अब उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकला है। जिसके बाद राज्य सरकार का पूरा कैबिनेट क्वारंटिन कर दिया गया है।

उत्तराखंड में सरकार की मुश्किलें बढ़ गई हैं।  क्योंकि राज्य का पूरा मंत्रिमंडल क्वारंटिन में चला गया है। ऐसे में सरकार चलाने को दिक्कतें आ सकती हैं। राज्य के पर्यटन मंत्री महाराज के कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद राज्य सरकार का पूरा कैबिनेट क्वांरटिन में चला गया है। उत्तराखंड पहला राज्य होगा जहां पूरा कैबिनेट क्वारंटिन में भेजा गया है। उधर मीडिया से बात करते हुए, मंत्री मदन कौशिक ने पुष्टि की कि मुख्यमंत्री व अन्य सभी राज्य मंत्रियों को क्वांरटिन कर दिया गया है। कैबिनेट की 29 मई को बैठक में सतपाल महाराज के साथ कैबिनेट के सभी सहयोगी थी। उधर सतपाल महाराज के  पीआरओ हरीश थपलियाल ने बताया कि कि कैबिनेट मंत्री का टेस्ट पॉजिटिव आया है और उनके पांच परिवार के सदस्यों एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।

राज्य में बढ़े कोरोना के मामले

राज्य में प्रवासियों के आने के बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हुआ है। राज्य देहरादून, नैनीताल और पौढ़ी सबसे प्रभावित जिले हैं। जहां दिल्ली  समेत कई राज्यों से प्रवासी बड़ी संख्या में राज्य में आए हैं।  वहीं केन्द्र सरकार के जारी दिशा निर्देशों के बाद राज्य में लॉगडाउन अनलॉक हो गया है।  

 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश