उत्तराखंड ने दुकानों को खुला रखने फैसला लिया वापस

Published : Apr 27, 2020, 07:58 AM IST
उत्तराखंड ने दुकानों को खुला रखने फैसला लिया वापस

सार

उत्तराखंड राज्य सरकार ने रविवार देर शाम राज्य के 13 में से 9 जिलों में आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खोलने के अपने फैसले को वापस लिया है। शनिवार को राज्य सरकार ने महामारी से प्रभावित नहीं होने वाले 9 जिलों में रविवार से आवश्यक वस्तुओं की बिक्री करने वाली दुकानें खोलने के समय में ढील देने का फैसला किया। 

देहरादून। कोरोना संक्रमण को देखते हुए उत्तराखंड सरकार राज्य में दुकानों को खोलने के लिए लिया गये फैसले को वापस ले लिया  है। राज्य सरकार ने पहले राज्य में दुकानों को खोलने की अनुमति दी थी जिसके तहत राज्य में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे दुकानों खोली जा सकती थी लेकिन हालत को देखते हुए मुख्यमंत्री ने समीक्षा के बाद इस फैसले को वापस ले लिया है।

उत्तराखंड राज्य सरकार ने रविवार देर शाम राज्य के 13 में से 9 जिलों में आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खोलने के अपने फैसले को वापस लिया है। शनिवार को राज्य सरकार ने महामारी से प्रभावित नहीं होने वाले 9 जिलों में रविवार से आवश्यक वस्तुओं की बिक्री करने वाली दुकानें खोलने के समय में ढील देने का फैसला किया। लेकिन अब राज्य के सीएम ने समीक्षा के बाद अपने ही फैसले को 24 घंटे में बदल दिया है। राज्य सरकार के इस फैसले से पहले नैनीताल, हरिद्वार, देहरादून और ऊधमसिंह नगर छूट से बाहर थे और अब पूरे राज्य में राज्य सरकार का नया फैसला लागू हो गया है। राज्य के चार जिलों में कोरोना का संक्रमण सबसे ज्यादा है और राज्य के इन चार जिलों में 51 मामले सामने आए हैं।

वहीं देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 26,917 तक पहुंच गई हैं जबकि 5,913 मरीज ठीक हो गए हैं। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 47 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हो गई है और इसके बाद मरने वालों का आंकड़ा 826 तक पहुंच गया है। अभी भी महाराष्ट्र सबसे बड़ा सेंटर बना हुआ है। वहीं आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन  मई को खत्म हो रहे लॉकडाउन को लेकर राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा करेंगे।


 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल