विदेश से भारतीयों को लाने के लिए वंदे भारत निकासी अभियान शुरू

Published : May 07, 2020, 12:28 PM IST
विदेश से भारतीयों को लाने के लिए वंदे भारत निकासी अभियान शुरू

सार

भारत ने कोरोनोवायरस महामारी के कारण दुनिया के विभिन्न हिस्सों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए बड़े पैमाने पर निकासी अभियान शुरू किया है। सरकारी विमान कंपनी एयर इंडिया नई दिल्ली, कोचीन और कोझीकोड में सिंगापुर, अबू धाबी और दुबई में फंसे भारतीयो को लाएगी और भारतीयों को भारत में वंदे भारत मिशन के तहत लाया जा रहा है।

नई दिल्ली। विदेशों में लॉकडाउन के दौरान फंसे भारतीयों को लाने के लिए वंदे भारत निकासी अभियान आज से शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि पहले दौर में 2,300 लोग भारत वापस आएंगे। इसके लिए एयर इंडिया इस सप्ताह 64 उड़ानों का संचालन करेगी।

भारत ने कोरोनोवायरस महामारी के कारण दुनिया के विभिन्न हिस्सों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए बड़े पैमाने पर निकासी अभियान शुरू किया है। सरकारी विमान कंपनी एयर इंडिया नई दिल्ली, कोचीन और कोझीकोड में सिंगापुर, अबू धाबी और दुबई में फंसे भारतीयो को लाएगी और भारतीयों को भारत में वंदे भारत मिशन के तहत लाया जा रहा है। आज से इन मिशन की शुरूआत हो गई है और पहले चरण में कुल 2,300 यात्रियों को आज वापस लाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक इस सप्ताह विभिन्न देशों में 14,800 से अधिक फंसे हुए भारतीयों को भारत लाया जाएगा। यात्रियों की सबसे अधिक संयुक्त राज्य अमेरिका में है और इसके बाद यूके, सिंगापुर, मलेशिया और फिलीपींस, अबू धाबी, दुबई, रियाद, दोहा और ढाका में यात्री फंसे हैं।

कोरोना के असर को देखते हुए विमान के पायलटों और चालक दल के सदस्यों को ट्रेनिंग दी गई है। विदेश से लाए जाने वाले यात्रियों के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत जिसके पास ओसीआई कार्ड है, या वह एनआरआई हो या फिर किसी देश का एक वर्ष से अधिक का वैध वीजा रखता है, या उसके पास उस देश का ग्रीन कार्ड है। वह वंदे भारत मिशन के तहत वापस यात्रा कर सकते हैं। यही नहीं एयरपोर्ट के पास यात्रियों को क्वारंटिन करने के भी निर्देश दिए  गए हैं। इन यात्रियों को 14 दिनों के लिए क्वारंटिन किया जाएगा और उसके बाद जांच के बाद इन यात्रियों को घर जाने की इजाजत होगी।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण
Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम