ममता राज में सीएए के विरोध में दो लोगों की मौत, हिंसा जारी

Published : Jan 29, 2020, 05:54 PM IST
ममता राज में सीएए के विरोध में दो लोगों की मौत, हिंसा जारी

सार

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बुधवार को उपद्रवियों ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के प्रदर्शनकारियों पर क्रूड बम फेंका और तीन लोगों को गोली मार दी, इसमें तीन अन्य घायल हो गए। वहीं जिले के पुलिस का कहा है कि प्रदर्शन में दो लोगों की मौत हुई है। कई लोगों को इसके लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस की जांच चल रही है।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में नागरिकता संसोधन कानून को लेकर विंरोध प्रदर्शन एक बार भी हिंसक हो गए हैं। राज्य के मुर्शिदाबाद जिले में हिंसक प्रदर्शनकारियों ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया। वहीं उपद्रवियों ने तीन लोगों को गोली मार दी। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। उपद्रवियों ने हमले में बम का भी इस्तेमाल किया है।

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बुधवार को उपद्रवियों ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के प्रदर्शनकारियों पर क्रूड बम फेंका और तीन लोगों को गोली मार दी, इसमें तीन अन्य घायल हो गए। वहीं जिले के पुलिस का कहा है कि प्रदर्शन में दो लोगों की मौत हुई है। कई लोगों को इसके लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस की जांच चल रही है। 

पुलिस के अनुसार सीएए विरोधी गणतन्त्रिक मंच के  बैनर तले जिले के जलंगी इलाके में साहेबनगर में बंद का आयोजन किया गया था। बंद समर्थकों ने स्थानीय बाजार में बंद का समर्थन किया और सड़कों पर जाम लगा दिया। इसके बादआंदोलनकारियों को नाकाबंदी हटाने के लिए कहा। जिसके बाद विवाद हो गया और उपद्रवियों ने कच्चे बमों को फेंकना शुरू कर दिया और इसके बाद दो पक्षों में गोलीबारी शुरू हो गई।

वहीं मौके पर दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और कुछ लोग घायल हो गए। पीड़ितों की पहचान साहेबगढ़ के दोनों स्थानीय निवासी अनारुल विश्वास (50) और सलाउद्दीन शेख (17) के रूप में की गई है। गौरतलब है कि राज्य में नागरिकता कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन हिंसक हो रहे हैं। कुछ दिन पहले ही राज्य में सबसे ज्यादा हिंसक प्रदर्शन हुए हैं। राज्य में बंद और प्रदर्शन केलिए राज्य की सत्ताधारी टीएमसी का समर्थन विभिन्न राजनैतिक और गैर राजनैतिक गुटों को मिला है। इसके साथ ही राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सभी विपक्षी दलों को सीएए के खिलाफ एकजुट  करने में जुटी हैं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश