विपक्ष के चौतरफे हमले के बीच सीएम योगी से मिलीं विवेक तिवारी की पत्नी

Published : Oct 01, 2018, 03:41 PM IST
विपक्ष के चौतरफे हमले के बीच सीएम योगी से मिलीं विवेक तिवारी की पत्नी

सार

एप्पल के एरिया मैनेजर की लखनऊ में हुई हत्या के मामले में यूपी पुलिस के साथ सरकार भी सवालों के घेरे में है। विपक्षी दलों की तरफ से सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर चौतरफा हमले हो रहे हैं। राज्य के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। इसी बीच विवेक तिवारी की पत्नी सीएम योगी आदित्यनाथ से मिली और सीएम से मिले आश्वासन पर संतुष्टि जाहिर की।


मामले में यूपी सरकार ने पहले ही कहा था कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी। उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के साथ विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी अपने भाई के साथ सीएम योगी से मिलने पहुंची। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के साथ हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया है। 

 

उधर मामले को लेकर सरकार विपक्ष का चौतरफा हमला जारी है। सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री ने यूपी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि "इस मसले में हम परिवार के साथ हैं, सरकार को आरोपी पुलिसवालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए"।  मायावती ने यह भी कहा कि  योगी राज में ब्राह्मणों का शोषण हो रहा है।

 

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी योगी सरकार पर हमला बोला है। अखिलेश ने कहा कि "सरकार मीडिया के दबाव के बाद एक्शन ले रही है। अखिलेश ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री खुद चाहते हैं कि लोगों को एनकाउंटर हो, उनकी भाषा होती है कि ठोक दो"।

बता दें कि विवेक तिवारी की पत्नी से आज की मुलाकात से पहले भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फोन पर विवेक तिवारी के परिवार से बात की थी। अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने मृतक की पत्नी से कहा था कि सरकार द्वारा परिवार को हर प्रकार से सहायता प्रदान की जाएगी। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान