व्हाट्सअप ने लॉच किया शॉपिंग बटन

Published : Nov 10, 2020, 01:22 PM IST
व्हाट्सअप ने लॉच किया शॉपिंग बटन

सार

हर रोज 17.5 करोड़ से अधिक लोग व्हाट़्सअप बिजनेस पर मैसेज करते हैं और 4 करोड़ से अधिक लोग हर महीने व्हाट्सअप बिजनेस कैटलॉग को चेक करते हैं, जिनमें से 3 करोड़ से अधिक भारत से हैं।

नई दिल्ली। फेसबुक ने व्हाट्सअप बिजनेस पर भारत सहित वैश्विक तौर पर एक नए शॉपिंग बटन को जारी कर दिया है, जिससे उपभोक्ता उपलब्ध उत्पादों पर नजर डाल सकेंगे और सिर्फ चैट के माध्यम से सीधे तौर पर इसकी खरीददारी कर सकेंगे। व्हाट्सअप बिजनेस पर शामिल किए गए इस फीचर की मदद से लोग 'कैटलॉग' देखकर उत्पादों को खरीद सकेंगे।

पहले ग्राहकों को सबसे पहले बिजनेस प्रोफाइल में जाकर क्लिक करना पड़ता था फिर जाकर देखना पड़ता था कि उस व्यवसाय का अपना खुद का कोई 'कैटलॉग' है या नहीं। कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है, "अब स्टोरफ्रंट आइकॉन के रूप में दिखने वाले शॉपिंग बटन पर नजर पड़ने के साथ ही उन्हें पता लग जाएगा कि बिजनेस का अपना एक कैटलॉग है, जिससे वे उत्पादों को ब्राउज कर पाएंगे और सिर्फ एक बटन दबाकर ही किसी चीज को लेकर अपनी बात आगे बढ़ा पाएंगे।" व्यवसायों को भी इससे लाभ पहुंचने वाला है क्योंकि उनके उत्पादों पर लोगों की निगाहें पड़ेंगी, जिससे बिक्री में इजाफा होगा। हर रोज 17.5 करोड़ से अधिक लोग व्हाट़्सअप बिजनेस पर मैसेज करते हैं और 4 करोड़ से अधिक लोग हर महीने व्हाट्सअप बिजनेस कैटलॉग को चेक करते हैं, जिनमें से 3 करोड़ से अधिक भारत से हैं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण
Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम