कौन है ‘RG’: जिसको अगस्ता वेस्टलैण्ड मामले में मिले 52 करोड़

Published : Apr 04, 2019, 12:11 PM ISTUpdated : Apr 04, 2019, 02:13 PM IST
कौन है ‘RG’: जिसको अगस्ता वेस्टलैण्ड मामले में मिले 52 करोड़

सार

अगस्ता वेस्टलैण्ड वीवीआईपी चॉपर घोटाला मामले में ‘RG’ का नाम उछला है। इस मामले में गिरफ्तार बिचौलिए सुषेन मोहन गुप्ता के पास से एक डायरी मिली है जिसमें ‘RG’ को 52 करोड़ रुपए देने का जिक्र है। आगे की पूछताछ के लिए सुषेन की रिमांड तीन दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। 

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय ने अगस्ता वेस्टलैण्ड मामले में गिरफ्तार बिचौलिए सुषेन मोहन गुप्ता से पूछताछ के लिए कस्टडी की मांग की है। 

ईडी ने अदालत में जानकारी दी कि सुषेन मोहन गुप्ता के पास से एक डायरी मिली है। जिसमें जिक्र है कि ‘RG’ नाम के शख्स को 52 करोड़ रुपए दिए गए हैं। 

इसपर सुषेन के वकील ने अदालत मे कहा कि डायरी में जिस ‘RG’ का जिक्र है वह रजत गुप्ता है। जो कि सुषेन का दोस्त है। साथ ही वकील ने इस बात से इनकार किया कि वह डायरी सुषेन की है। 

लेकिन वकील के दावे की पोल तब खुल गई जब अदालत में पेश रजत गुप्ता ने साफ कहा इस डायरी में दर्ज ट्रांजेक्शन से उसका कोई लेना देना नहीं है।  

तो फिर यह सवाल उठता है कि आखिर वह ‘RG’ कौन है जिसे 52 करोड़ रुपए दिए जाने का जिक्र है। 

इसके अलावा प्रवर्तन निदेशालय ने आज अगस्ता मामले में ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भतीजे रातुल पुरी का भी नाम लिया। 

ईडी के अधिकारी रातुल पुरी और सुषेन मोहन गुप्ता को आमने सामने बैठाकर पूछताछ करना चाहते है।

इसके बाद अदालत ने सुषेन मोहन गुप्ता की कस्टडी तीन दिनों के लिए बढ़ा दी। लेकिन इस दौरान कमलनाथ के भतीजे रातुल पुरी के साथ बिठाकर उसकी पूछताछ नहीं होगी। 

इन तीन दिनों की कस्टडी के दौरान तिहाड़ जेल में सिर्फ सुषेन और गौतम खेतान को आमने- सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण
Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम