कौन है क्वीन हरीश, जिनकी मौत से गमजदा है राजस्थान

Published : Jun 02, 2019, 05:35 PM ISTUpdated : Jun 02, 2019, 05:44 PM IST
कौन है क्वीन हरीश, जिनकी मौत से गमजदा है राजस्थान

सार

हाल ही में क्वीन हरीश देश के सबसे अमीर कारोबारी और रिलायंस ग्रुप के अध्यक्ष मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी में परफॉर्मेंस दी थी। इस शादी में क्वीन हरीश ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या के साथ डांस किया था। क्वीन हरीश ने राजस्थान की लोक कला संस्कृति विशेष शैली में नृत्य कला से राज्य को अलग पहचान दिलाई थी।

जयपुर। राजस्थान के मशहूर नर्तक क्वीन हरीश की जोधपुर में आज एक सड़क हादसे में मौत हो गयी। हरीश के साथ ही उनके तीन अन्य सहयोगी कलाकारों की भी मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि इस दुर्घटना में पांच अन्य लोग घायल हो गए हैं। क्वीन हरीश ने हाल ही में देश के सबसे अमीर मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी में डांस परफार्मेंस दी थी। जिसकी मेहमानों ने काफी तारीफ की थी। क्वीन हरीश ने राजस्थानी नृत्य को देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अलग पहचान दिलाई थी। 

राजस्थान के जोधपुर में आज एक सड़क हादसे में विश्व प्रसिद्ध नर्तक क्वीन हरीश और तीन अन्य लोक कलाकारों की मौत हो गई। इस, घटना में पांच अन्य लोग घायल हो गए और उनका इलाज जैसलमेर के अस्पताल में चल रहा है।  ये दुर्घटना जोधपुर के पास कापरड़ा गांव में हुई। उस वक्त क्वीन हरीश जैसलमेर जा रहे थे। राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने क्वीन हरीश के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि क्वीन हरीश ने राजस्थानी नृत्य को देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पहुंचाया।

बिलारा थाना प्रभारी सीताराम खोजा के मुताबिक हरीश की कार वहां खड़े एक ट्रक से टकरा गई। जिससे हरीश, रविंद्र, भीखे खान और लतीफ खान की मौके पर मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए।  वहीं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी उनकी मौत पर दुख जताया है।

हाल ही में क्वीन हरीश देश के सबसे अमीर कारोबारी और रिलायंस ग्रुप के अध्यक्ष मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी में परफॉर्मेंस दी थी।

इस शादी में क्वीन हरीश ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या के साथ डांस किया था। क्वीन हरीश ने राजस्थान की लोक कला संस्कृति विशेष शैली में नृत्य कला से राज्य को अलग पहचान दिलाई थी। उनके निधन से लोक कला क्षेत्र में एक बड़ी क्षति पहुंची है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: Skyera Airhostess Training Institute के छात्रों को मिला Hospitality Industry का प्रैक्टिकल अनुभव
CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट