कौन होगा यूपी का नया चीफ सेक्रेटरी, सीएम योगी आदित्यनाथ आज लगाएंगे मुहर

Published : Aug 30, 2019, 08:22 AM IST
कौन होगा यूपी का नया चीफ सेक्रेटरी, सीएम योगी आदित्यनाथ आज लगाएंगे मुहर

सार

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में चीफ सेक्रटरी की तलाश जारी है। अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। इस पद के लिए  नौकरशाहों के बीच होड़ लगी है। मौजूदा चीफ सेक्रटरी अनूप चंद्र पांडे कल रिटायर हो जाएंगे। हालांकि उनका रिटायरमेंट छह महीने पहले ही हो गया था। लेकिन राज्य सरकार ने उन्हें छह महीने का एक्सटेंशन दिया गया था।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लिए नए चीफ सेक्रटरी पर आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुहर लगाएंगे। मौजूदा चीफ सेक्रटरी अनूप चंद्र पांडे शनिवार को रिटायर हो रहे हैं। लिहाजा आज ही चीफ सेक्रटरी पर फैसला होना है। फिलहाल इस दौड़ में दो केन्द्रीय सचिव और प्रदेश में तैनात कई आईएएस अफसर कतार पर हैं। लेकिन इन सब में केन्द्रीय कृषि सचिव संजय अग्रवाल की दावेदारी सबसे ज्यादा मानी जा रही है।

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में चीफ सेक्रटरी की तलाश जारी है। अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। इस पद के लिए  नौकरशाहों के बीच होड़ लगी है। मौजूदा चीफ सेक्रटरी अनूप चंद्र पांडे कल रिटायर हो जाएंगे।

हालांकि उनका रिटायरमेंट छह महीने पहले ही हो गया था। लेकिन राज्य सरकार ने उन्हें छह महीने का एक्सटेंशन दिया गया था। जिसके बाद कई आईएएस अफसर इस पद पर नियुक्त होने से वंचित हो गए थे और उनके बैच के कई अफसर रिटायर हो चुके हैं। 

फिलहाल चीफ सेक्रेटरी अनूप चंद्र पांडे का कार्यकाल 31 अगस्त को समाप्त हो रहा है। चीफ सेक्रेटरी की दौड़ में 1984 बैच के आईएएस अफसर दुर्गा शंकर मिश्रा और संजय अग्रवाल प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। फिलहाल दोनों अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। इसमें संजय अग्रवाल की दावेदारी ज्यादा मानी जा रही है।

अग्रवाल छह महीने पहले ही केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए थे और उन्होंने राज्य में शिक्षा जैसे अहम विभाग की जिम्मेदारी भी संभाली थी। जिसके बाद माना जा रहा है कि उनके प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें चीफ सेक्रेटरी नियुक्त किया जा सकता है। वहीं ब्राह्मण समीकरण को देखते हुए 1985 बैच के राजेंद्र तिवारी भी इस पद के लिए दावेदार माने जा रहे हैं।

हालांकि दुर्गाशकंर मिश्रा भी दौड़ में हैं लेकिन वह काफी समय से केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। वहीं राजेंद्र तिवारी अभी कृषि उत्पादन आयुक्त पद के साथ-साथ उच्च शिक्षा के अपर मुख्य सचिव की भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

हालांकि इसके अलावा भूपेंद्र सिंह, दीपक त्रिवेदी, शालिनी प्रसाद, गुरदीप सिंह और आलोक कुमार का नाम भी चर्चा में है। फिलहाल आलोक सिन्हा यूपी सरकार में प्रमुख सचिव वित्त विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश