
लखनऊ। कांग्रेस विवाद को लेकर बैकफुट पर आयी कांग्रेस और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बाद पार्टी ने प्रख्यात भारतीय लोक गायिका मालिनी अवस्थी को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। कांग्रेस के कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक, डिजिटल संचार और सोशल मीडिया के प्रमुख गौरव पांधी मालिनी अवस्थी पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार के लिए कई शो करके मालिनी करोड़ों कमा रही है। मालिनी को निशाना बनाने के बाद कांग्रेस की किरकिरी हो रही है और मालिनी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा की कांग्रेस इसके लिए तथ्यों को प्रस्तुत करे नहीं तो कानूनी कार्यवाही के लिए तैयार रहे।
असल में योगी सरकार ने कांग्रेस द्वारा उपलब्ध कराई बसों को नहीं लिया है। क्योंकि सरकार का कहना है कि कांग्रेस ने जो बसें मुहैया कराई है। उनका रजिस्ट्रेशन नंबर फर्जी है और बसों में दो पहिया, एंबुलेंस और तिपहिया के नंबर दिखाए गए हैं और इसके लिए यूपी सरकार ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के निजी सचिव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं अब कांग्रेस ने इस मामले में उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी की पत्नी मालिनी अवस्थी को लपेटा है।
असल में सरकार और कांग्रेस के बीच अवनीश अवस्थी केन्द्र बने हुए हैं और अब कांग्रेस ने इसके लिए मालिनी के जरिए अवनीश अवस्थी पर निशाना साधा है। उधर लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने कांग्रेसी नेता की खिंचाई की। गौरव पंधी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए, मालिनी अवस्थी ने कहा: "या तो आप इसका प्रमाण दिखाएं या कानूनी कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहें।" कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक, डिजिटल संचार और सोशल मीडिया के प्रमुख गौरव पांधी ने अवनीश कुमार अवस्थी पर निशाना साधा और उन्हें भाजपा का शाखाबॉय" कहा है।
कांग्रेस नेता ने लिखा है कि अवनीश अवस्थी की पत्नी मालिनी अवस्थी यूपी सरकार के लिए सैकड़ों शो करती हैं और इसलिए भाजपा सरकार से करोड़ों कमा रही हैं। उधर महिला कांग्रेस और दिल्ली कांग्रेस के मीडिया विभाग की प्रमुख शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि मालिनी अवस्थी ने भाजपा के सत्ता में आने से पहले ही सैकड़ों शो किए हैं। "मालिनी अवस्थी एक प्रसिद्ध और बहुत अच्छी गायिका हैं। वहीं बॉलीवुड निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने भी कांग्रेस के आईटी सेल के कार्यकर्ता की खिंचाई की।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।