mynation_hindi

जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के बाद यूपी भाजपा की क्यों हुई बल्ले-बल्ले

Published : Aug 14, 2019, 11:10 AM IST
जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के बाद यूपी भाजपा की क्यों हुई बल्ले-बल्ले

सार

असल में पिछले महीने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी से भाजपा की सदस्यता अभियान की शुरूआत की थी। ये सदस्यता अभियान पूरे देश में शुरू किया गया। उत्तर प्रदेश के लिए भी भाजपा ने 50 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया था। 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने सदस्यता अभियान के लिए रखे गए लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लेगी। यही नहीं भाजपा को उम्मीद है कि प्रदेश के पचास लाख के मुकाबले इस बार 80 लाख नए सदस्य पार्टी से जुड़ेंगे। चौंकाने वाली बात ये है कि अनुच्छेद 370 हटाने के बाद भाजपा की सदस्यता लेने वाले लोगों में सौ फीसदी का इजाफा हुआ है और पार्टी इसको लेकर गदगद है।

असल में पिछले महीने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी से भाजपा की सदस्यता अभियान की शुरूआत की थी। ये सदस्यता अभियान पूरे देश में शुरू किया गया। उत्तर प्रदेश के लिए भी भाजपा ने 50 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया था। इसके लिए योगी आदित्यानाथ की अगुवाई में भाजपा ने राज्य के सभी मंत्रियों, विधायकों, सांसदों और पार्टी पदाधिकारियों को नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया था।

अब भाजपा ने इस लक्ष्य के करीब पहुंच चुकी है। पार्टी के महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने बताया कि पूरे देश में सदस्यता में यूपी अभी तक नम्बर एक पर है। अभियान के दौरान प्रदेश में पूरे पचास लाख नए सदस्य बनाने के लक्ष्य रखा गया था और अभी तक 4866351 नए सदस्य बनाए जा चुके हैं। अभियान बीस अगस्त को खत्म हो रहा है और हम उम्मीद कर रहे हैं कि सदस्यता अभियान 80 लाख नए सदस्यों को जोड़ेगा।

सदस्यता अभियान में यूपी का हिस्सा लगभग तीस प्रतिशत है। बंसल ने कहा कि सी ग्रेड के बूथों पर भी पार्टी को 60 से 70 प्रतिशत सदस्य बनाने में सफलता मिली है। ये वो बूथ हैं जहां पर अन्य पार्टियां मजबूत थी।

उन्होंने कहा कि पहले भाजपा के रोजाना 3 लाख नए सदस्य बन रहे थे लेकिन पांच अगस्त को धारा 370 हटाने के बाद प्रतिदिन इन संख्या बढ़कर 6-7 लाख तक पहुंच गयी है। उन्होंने कहा यही स्थित रही तो अगले छह दिनों में हम लोग करीब तीस लाख से अधिक सदस्यों को जोड़ेंगे। जनता का झुकाव तेजी से भाजपा की तरफ बढ़ा है। केन्द्र सरकार के इस फैसले ने भाजपा में एक नई जान फूंक दी।

PREV

Recommended Stories

श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का अनोखा जन्मदिन, लगाएंगे एक लाख पौधे
श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का अनोखा जन्मदिन, लगाएंगे एक लाख पौधे
Oshmin Foundation: ग्रामीण भारत में मानसिक शांति और प्रेरणा का एक नया प्रयास, CSR का एक उत्कृष्ट उदाहरण