हया से पहले शाही परिवार की ये महिलाएं कर चुकी हैं बगावत, जानें क्या मिली सजा

Published : Jun 30, 2019, 01:43 PM ISTUpdated : Jun 30, 2019, 01:54 PM IST
हया से पहले शाही परिवार की ये महिलाएं कर चुकी हैं बगावत, जानें क्या मिली सजा

सार

शाही परिवार की महिलाएं बगावत कर घर से भाग रही हैं। हया से पहले यूएई के प्रधानमंत्री व उपाध्यक्ष (शाह) शेख मुहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की बेटियां भी भाग चुकी है। यानी बहुत साफ है कि जो जिंदगी बाहर से दिखती है वह वैसे नहीं है।

दुबई के शासक की बीवी हया के दुबई से भाग जाना कोई आम घटना नहीं है। ये मामला एक ऐसे शाही परिवार से ताल्लुक रखता है। जहां पर पैसा ताकत और शानौ शौकत की जिंदगी है। उसके बावजूद शाही परिवार की महिलाएं बगावत कर घर से भाग रही हैं। हया से पहले यूएई के प्रधानमंत्री व उपाध्यक्ष (शाह) शेख मुहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की बेटियां भी भाग चुकी है। यानी बहुत साफ है कि जो जिंदगी बाहर से दिखती है वह वैसे नहीं है।

यूएई का शाही परिवार हया को भगाने के लिए जर्मनी को जिम्मेदार ठहरा है। क्योंकि हया के जर्मनी के राजनयिकों से अच्छे संबंध थे। लिहाजा उसे भगाने में जर्मनी के राजनयिकों का हाथ हो। हया अपने साथ एक भारी भरकम रकम भी ले गयी है। ताकि भविष्य में उसे किसी के तरफ हाथ न फैलाना पड़े। हालांकि वह जार्डन के शाही परिवार से ताल्लुक रखती है और लंदन में पढ़ी है।

लेकिन सच्चाई ये भी है कि आधुनिक विचारों में बड़े होने और पढ़ने के बाद क्या शाही परिवार अपनी महिलाओं को चार दिवारी में रखना पसंद करता है। जिसके कारण महिलाएं शाही परिवार को छोड़कर जाना चाहती हैं। हालांकि शेख मुहम्मद की पांच पत्नियां पहले से ही हैं। जानकारी के मुताबिक हया 271 करोड़ रुपये और दोनों बच्चों को ले गयी है। हया को सोशल मीडिया में 20 मई को आखिरी बार देखा गया था। जबकि उससे पहले उनसे सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूसरी बना रखी थी। या किसी दबाव के कारण वह सोशल मीडिया में सक्रिय नहीं थी। इसकी जानकारी किसी को नहीं।

राजुकमारी लतीफा ने पिछले साल की थी भागने की कोशिश 

दुबई राजकुमार लतीफा ने पहली बार 16 साल की उम्र में ही भागने की असफल कोशिश की थी, लेकिन पकड़ी गयी। इसके बाद उसे टार्चर किया गया। ऐसा कहा जाता है कि दूसरी बार उसे इंडियन कोस्ट गार्ड ने उसे पकड़ा था बाद में उसे दुबई की सरकार को सौंप दिया गया था। हालांकि इससे पहले जब उनसे भागने की कोशिश की थी तब उसने एक विडियो शूट किया था। विडियो में लतीफा ने अपने पिता को काफी क्रूर भी बताया है। इसके बाद कभी लतीफा नहीं देखी गयी।

राजकुमारी शम्सा ने भी कोशिश

लतीफा से पहले भी दुबई के शासक की एक और बेटी ने भागने असफल कोशिश की थी। राजकुमारी शम्सा ने 2000 में ब्रिटेन के सरे एस्टेट से दुबई सरकार की सुरक्षा से भागने की कोशिश की थी। तब शम्सा 19 साल की थी और उसे कैंब्रिज से पकड़कर दुबई में शाही परिवार को सौंपा गया और तक से शम्सा को सार्वजनिक जीवन में नहीं देखा गया।  

ये भी पढ़े:-अरबों रुपये लेकर विदेश भागी दुबई के प्रधानमंत्री की पत्नी, इस देश पर है भगाने का शक

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान