दुबई के प्रधानमंत्री शेख मुहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की पत्नी 271 करोड़ रुपये विदेश भाग गयी है। ऐसा माना जा रहा है कि उन्हें जर्मनी ने अपने देश में शरण दी है। इसके बाद दोनों देशों के बीच राजनैतिक रिश्तों में तल्खी आने की आशंका है। हालांकि उनके घर से किसी महिला के भाग जाने की ये पहली घटना नहीं है।

दुबई के पीएम की पत्नी प्रिंसेस हया ने दुबई को छोड़ दिया है और वह जर्मनी चली गयी हैं। हया के भाग जाने के बाद यूएई के पीएम शेख मुहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने जर्मनी सरकार से उनके वहां पर रहने के बारे में जानकारी मांगी है। लिहाजा हया के भाग जाने और जर्मनी में शरण लेने की खबर के बाद दोनों देशों के बीच कूटनीतिक स्तर पर संकट पैदा हो सकता है।

जानकारी के मुताबिक हया अकेले ही बल्कि अपने बच्चों को भी साथ ले गयी है। यही नहीं वह अपने साथ 271 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम भी लेकर गयी है। इस मामले को देखते हुए यूएई सरकार ने जांच शुरू कर दी है  और शक की सुई जर्मनी की तरफ जा रही है। क्योंकि हया के जर्मनी के राजनयिकों के साथ अच्छे ताल्लुकात थे।

असल में दुबई के अरबपति शासक की छठी पत्नी हया करोड़ों रुपये लापता हो गई हैं। अनुमान के मुताबिक वह अपने साथ 271 करोड़ रुपये से ज्यादा की भारी भरकम रकम लेकर देश से भागी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूएई के प्रधानमंत्री व उपाध्यक्ष (राजा) शेख मुहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के हया के साथ रिश्ते सहीं नहीं चल रहे थे। हालांकि पहले कयास लगाए जा रहे थे कि हया लंदन में छिपी हो सकती है। लेकिन अब उसके जर्मनी में होने की खबर आ रही है।

हया रखती है शाही परिवार ताल्लुक

हया जॉर्डन के किंग अब्दुलाह (शाह या राजा) की सौतेली बहन है। हया ने इंग्लैंड के ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी और इसके बाद से वह सामाजिक कार्यों में सक्रिय हो गयी। हालांकि वह अपने पारिवारिक जीवन से संतुष्ट नहीं थी और यूएई को छोड़ना चाहती थी। वह जर्मनी में बसना चाहती थी। हया के जाने के बाद यूएई के शाही परिवार में घमासान मचा हुआ है। सुरक्षा एजेंसिया हया को खोज रही हैं। हया अपने साथ दो बच्चों जालिया और जायद को भी लेकर गयी हैं। उन्होंने जर्मनी से राजनैतिक शरण मांगी है।

शेख की बेटी भी भाग चुकी है घर से

प्रिंसेस हया शेख की घर से भागने वाली पहली महिला नहीं है। इससे पहले खबर आयी थी शेख की बेटी राजकुमारी लतीफा भी देश से निकल गई है। लेकिन उसे गोवा के पास भारतीय तटरक्षक बल ने पकड़ लिया और बाद में उसके पिता को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें:- हया से पहले शाही परिवार की ये महिलाएं कर चुकी हैं बगावत, जानें क्या मिली सजा