नन्हे बेटे ने खोला मां की हत्या का राज, गंदी लत के आदी पिता ने की हत्या

Published : Jul 17, 2019, 07:15 PM IST
नन्हे बेटे ने खोला मां की हत्या का राज, गंदी लत के आदी पिता ने की हत्या

सार

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक शख्स ने अपनी पत्नी की महज इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह उसे गुटखा खाने से रोकती थी। लेकिन इस हत्या का गवाह बना उनका नन्हा बेटा, जिसकी आंखों के सामने पिता और चाचाओं ने उसकी मां की हत्या कर दी थी।   

कौशांबी. यहां एक महिला को उसके पति की गुटखा खाने की आदत का विरोध करना भारी पड़ा। कहासुनी के दौरान महिला ने पति को थप्पड़ मार दिया। इससे आहत पति ने अपने भाईयों के साथ मिलकर पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस के सामने मृतका के बेटे ने बयान दिया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पूछताछ जारी है। 

कोखराज थाना इलाके के परसरा गांव निवासी राजेंद्र तिवारी ने अपने बेटे मनोज तिवारी की शादी साल 2011 में पौर काशीरामपुर (अलवारा) थाना महेवाघाट में शत्रुघ्न दुबे की बेटी संगीता (36) से की थी। जिनके दो बच्चे 4 वर्षीय अंश और 1 साल की प्रियंजल है। सोमवार की देर शाम मनोज ने पास की दुकान से संगीता को गुटखा लाने के लिए कहा। संगीता ने गुटखा न खाने की बात कहते हुए जाने से मना कर दिया। 

इससे दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। तभी संगीता ने पति मनोज को एक थप्पड़ जड़ दिया। मनोज को यह बात काफी नागवार गुजारी। मंगलवार सुबह संगीता की उसके कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली। मौत की सूचना पाकर मायके वाले पहुंचे और पुलिस बुला ली। तफ्तीश के दौरान पुलिस को संगीता के बेटे अंश ने बताया कि, पिता ने अपने भाईयों के साथ मिलकर मां को इतना मारा कि, उसकी मौत हो गई। 


बेटे के बयान के आधार पर पुलिस ने मनोज को मौके से ही अपनी कस्टडी में ले लिया है। कोखराज पुलिस अब संगीता के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इन्तजार कर रही है। एएसपी अशोक कुमार ने बताया कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई होगी।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश