तेलंगाना में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की पत्नी भाजपा में शामिल

Published : Oct 11, 2018, 05:31 PM IST
तेलंगाना में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की पत्नी भाजपा में शामिल

सार

भाजपा का दामन थामने वाली सामाजिक कार्यकर्ता पद्मिनी रेड्डी अविभाजित आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और तेलंगाना में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सी. दामोदर राजनरसिम्हा की पत्नी हैं। 

अविभाजित आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और तेलंगाना में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सी. दामोदर राजनरसिम्हा की पत्नी और सामाजिक कार्यकर्ता पद्मिनी रेड्डी भाजपा में शामिल हो गईं हैं। 

तेलंगाना में विधानसभा के लिए सात दिसंबर को वोटिंग होगी है। भाजपा में पद्मिनी रेड्डी का स्वागत करते हुए राज्य इकाई के अध्यक्ष के लक्ष्मण ने कहा कि मेडक क्षेत्र में सामाजिक कार्यों और महिलाओं के बीच कार्यों के जरिये उन्होंने काफी ख्याति अर्जित की है।  पद्मिनी रेड्डी राजग सरकार के अच्छे कार्यों की सराहना करती हैं। इसलिए वह पार्टी में शामिल हुई हैं।

लक्ष्मण ने कहा, मोदी सरकार ने एक ऐसी महिला को देश का रक्षा मंत्री (निर्मला सीतारमण) बनाया है जिनकी शादी तेलुगु परिवार में हुई है और उन्होंने एक अन्य महिला को लोकसभा अध्यक्ष (सुमित्रा महाजन) बनाया है। लक्ष्मण ने कहा कि राजग सरकार ने महिलाओं के हितों में कई कदम उठाए जिसमें ‘सुकन्या समृद्धि योजना’, मातृत्व छुट्टी में बढ़ोतरी आदि शामिल हैं।

राजनरसिम्हा अविभाजित आंध्र प्रदेश में तत्कालीन मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी के मंत्रिमंडल में उपमुख्यमंत्री थे।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Vishwa Navkar Mahamantra Divas 2026: सूरत में JITO का भव्य महाजाप, अमित शाह की वर्चुअल उपस्थित के साथ 108 देशों की भागीदारी
World Health Day पर वेसु के GD Goenka स्कूल में Teen Skin Care पर जागरूकता सत्र, डॉ. जगदीश सखिया के अहम टिप्स