क्या पीएम मोदी के मंत्री की सलाह मानेंगे योगी आदित्यनाथ, बनाएंगे दो बच्चों वाला कानून

Published : Jul 12, 2020, 08:08 PM IST
क्या पीएम मोदी के मंत्री की सलाह मानेंगे योगी आदित्यनाथ, बनाएंगे दो बच्चों वाला कानून

सार

भाजपा सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुजारिश की है कि वह राज्य में इसके लिए कानून बनाएं और पंचायत चुनाव में उन लोगों को चुनाव न लड़ने दिया जाए जिनके दो बच्चे हैं।

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कैबिनेट के सहयोगी और मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से सांसद संजीव बाल्यान राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सलाह दी है कि वह राज्य में ऐसा कानून बनाएं। जिससे दो से ज्यादा बच्चे वाले लोग आगामी पंचायत चुनाव में चुनाव न लड़ सके। उन्होंने कहा इसके लिए राज्य सरकार को पहल करनी होगी और ये सिर्फ राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ ही कर सकते हैं।

देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने को लेकर लंबे समय से बहस चल रही है और इसी बीच भाजपा सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुजारिश की है कि वह राज्य में इसके लिए कानून बनाएं और पंचायत चुनाव में उन लोगों को चुनाव न लड़ने दिया जाए जिनके दो बच्चे हैं। बालियान ने इसके साथ ही उत्तराखंड में बनाए गए नियमों का भी जिक्र किया है। क्योंकि योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के मूल निवासी हैं। बालियान ने कहा कि योगी सरकार जनसंख्या नियंत्रण अभियान की शुरूआत करनी चाहिए और राज्य से सीएम योगी आदित्यनाथ ही इस पर राज्य में सख्त कानून बना सकते हैं।

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय विभाग में राज्यमंत्री संजीव बालियान ने कहा कि इस बारे में उन्होंने राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र भी लिखा है। उन्होंने कहा कि पत्र में उन्होंने देश की बढ़ती जनसंख्या को गंभीर विषय बताया है। उन्होंने कहा कि राज्य में जनसंख्या नियंत्रण के लिए अभियान शुरू करना चाहिए और आगामी पंचायत चुनाव में उन लोगों को चुनाव से दूर रखना चाहिए जिनके दो बच्चे हैं। उन्होंने कहा जिस तरह से उत्तराखंड सरकार ने इसके लिए नियम बनाए हैं उसी तरह से राज्य में भी दो से ज्यादा बच्चों को किसी को भी चुनाव लड़ने का अधिकार ना मिले।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: Skyera Airhostess Training Institute के छात्रों को मिला Hospitality Industry का प्रैक्टिकल अनुभव
CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट