महिला एंकर ने सोमनाथ भारती पर लगाया मानहानि का आरोप

Published : Dec 25, 2018, 05:46 PM IST
महिला एंकर ने सोमनाथ भारती पर लगाया मानहानि का आरोप

सार

भारती पर एक निजी चैनल की महिला एंकर से बदतमीजी का आरोप लगाया है। महिला एंकर ने दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में भारती के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई है। जिस पर कोर्ट 8 जनवरी को तय करेगा कि शिकायत अर्जी को स्वीकार किया जाए या नहीं।

नई दिल्ली--आम आदमी पार्टी से विधायक और दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती अक्सर विवादों के चलते सुर्खियों में रहते है। कभी पत्नी को लेकर, कभी नीग्रो को लेकर तो कभी अन्य कारणों से। लगता है उनका विवादों से चोली दामन का साथ है तभी तो उनका पीछा छोड़ने का नाम नही ले रहा है। 

अब भारती पर एक निजी चैनल की महिला एंकर से बदतमीजी का आरोप लगाया है। महिला एंकर ने दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में भारती के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई है। जिस पर कोर्ट 8 जनवरी को तय करेगा कि शिकायत अर्जी को स्वीकार किया जाए या नहीं।

एंकर की माने तो सोमनाथ भारती ने नवंबर 2018 में एक टीवी डिबेट के दौरान उसके लिए अभद्र शब्दों व भाषा का इस्तेमाल किया तथा उसके पेशे पर उंगली उठाते हुए अपमान किया। कोर्ट में दायर शिकायत अर्जी में कहा गया है कि 20 नवंबर को एक टीवी शो के दौरान पीड़ित ने सोमनाथ भारती का फोन मिलाकर उनसे जनहित से जुड़ा सवाल पूछा था। 

इस सवाल का जवाब देने के बजाय सोमनाथ भारती ने महिला के लिए बेहद अपमान जनक शब्दों का इस्तेमाल किया। पीड़िता की ओर से अधिवक्ता योगेश स्वरूप ने शिकायत दायर कर कहा कि सोमनाथ पर मानहानि का मामला बनता है, इसलिए उन पर मानहानि का मुकदमा चलाया जाए। 

महिला एंकर का आरोप है कि भारती ने उसके खिलाफ अभद्रत भाषा का प्रयोग करते हुए कहा कि वह भाजपा की दलाल है और दलाली करती है। इस घटना को सभी दर्शक चैनल पर लाइव देख रहे थे। कई लोगो ने फोन करके इस बारे उससे में पूछा।

इतना ही नही उसकी सोसाइटी में रहने वाले एक शख्स ने भी कहा कि उसकी काफी बेतज्जती हुई है और वह टीवी एंकर की नौकरी ही क्यों करती है। पीड़िता ने इन शिकायतों से परेशान होकर पुलिस में भी इसकी शिकायत दी थी।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

NIF Global Surat में भारतीय हस्तशिल्प का शानदार जलवा, छात्र डिजाइनरों ने रैंप पर दिखाया परंपरा और ट्रेंड का संगम
Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान