घर में आई लक्ष्मी तो पत्नी को बोला तलाक, तलाक

Published : Aug 20, 2019, 08:36 AM IST
घर में आई लक्ष्मी तो पत्नी को बोला तलाक, तलाक

सार

जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के थाना निवाड़ी क्षेत्र स्थित एक गांव में रहने वाली पीड़िता का विवाह हापुड़ इलाके में रहने वाले एक युवक के साथ 2018 में हुआ था। लेकिन उस व्यक्ति ने अपनी पत्नी को इसलिए  तलाक दे दिया क्योंकि उसने एक  बेटी को जन्म दियया था।  इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने थाना निवाड़ी में आरोपी पति के खिलाफ तहरीर दी है।

गाजियाबाद। जिले में एक घर में जब बेटी ने जन्म लिया तो पति ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। इसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत की है। असल में तीन तलाक का कानून बन जाने के बाद तलाक के मामले सामने आ रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण अब लोग इस मामले में पुलिस से शिकायत दर्ज करा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के थाना निवाड़ी क्षेत्र स्थित एक गांव में रहने वाली पीड़िता का विवाह हापुड़ इलाके में रहने वाले एक युवक के साथ 2018 में हुआ था। लेकिन उस व्यक्ति ने अपनी पत्नी को इसलिए  तलाक दे दिया क्योंकि उसने एक  बेटी को जन्म दियया था।  

इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने थाना निवाड़ी में आरोपी पति के खिलाफ तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि तीन तलाक  कानून बन गया है इस मामले की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

पीड़िता का आरोप है कि शादी के बादद से ही ससुराल वाले लगातार  दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करते थे। महिला के ससुराल वाले दहेज में कार की मांग कर रहे थे और आए दिन मारपीट करते थे। हद तो तब हो गई जब डेढ़ माह पूर्व उन्होंने एक पुत्री को जन्म दिया।

इसके बाद मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया और बेटी होने पर तीन तलाक दे दिया। इस मामले में एसपी देहात नीरज कुमार जादौन का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है जो भी तथ्य जांच में सामने आएंगे निश्चित तौर पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

तीन तलाक के कानूून बन जाने के बाद तलाक के मामलों में तेेजी आई है। प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में तीन तलाक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हालांकि सरकार की तरफ से मेडिएशन करानेे की भी कोशिशें की जा रही हैं। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण
Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम