योगी आदित्यानाथ ने खत्म कर दी अंसारी और अतीक की बादशाहत, पिछली सरकारों में चलते थे दरबार

Published : Aug 28, 2020, 06:47 PM IST
योगी आदित्यानाथ ने खत्म कर दी अंसारी और अतीक की बादशाहत, पिछली सरकारों में चलते थे दरबार

सार

फिलहाल राज्य में सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद यूपी पुलिस ने माफियाओं के खिलाफ अभियान छेड़ा है। राज्य में यूपी पुलिस बड़े माफियाओं की बादशाहत को खत्म करने में जुटी है।  फिलहाल यूपी पुलिस के निशाने पर मुख्य रूप से माफिया डॉन मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद, अनिल दुजाना और सुंदर भाटी हैं। 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी सरकार ने राज्य के बड़े माफियाओं की बादशाहत को खत्म कर दिया है। राज्य में सरकार ने माफियाओं के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है और अब राज्य सरकार के निशाने पर माफिया डॉन मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद, अनिल दुजाना और सुंदर भाटी हैं। जानकारी के मुताबिक यूपी पुलिस ने माफिया डॉन मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद पर कार्रवाई कर इन लोगों की 300 करोड़ की संपत्ति को सीज किया गया हैा। वहीं गुरुवार को लखनऊ में मुख्तार अंसारी की दो बिल्डिंग को जमींदोज कर दिया गया था।

फिलहाल राज्य में सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद यूपी पुलिस ने माफियाओं के खिलाफ अभियान छेड़ा है। राज्य में यूपी पुलिस बड़े माफियाओं की बादशाहत को खत्म करने में जुटी है।  फिलहाल यूपी पुलिस के निशाने पर मुख्य रूप से माफिया डॉन मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद, अनिल दुजाना और सुंदर भाटी हैं।  हालांकि ये माफिया डॉन जेल में हैं। लेकिन इनका गिरोह जेल से चल रहा है। लेकिन पुलिस इन माफियाओं के गिरोह से जुड़े गुर्गों संपत्ति को जब्त कर रही है। वहीं कई गुर्गों को जेल के भीतर भेजा जा चुका है कुछ का एनकाउंटर किया गया है।

फिलहाल जो जानकारी सामने आ रही है। उसके मुताबिक यूपी पुलिस ने 40 माफिया सरगनाओं की सूची तैयार की है। वहीं मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद गिरोह और उससे जुड़े गुर्गों की करीब 300 करोड़ रूपये की अवैध सम्पत्ति और अवैध धंधों को बंद कराया जा चुका है। पिछले दिनों ही यूपी पुलिस ने मऊ, आजमगढ़ में मुख्तार अंसारी गिरोह के खिलाफ अभियान चलाया था और मुख्तार के जुड़े गुर्गों की संपत्ति को जब्त किया था। इसके साथ ही यूपी सरकार ने अब तक प्रदेश में गैंगस्टर एक्ट मे 495 मुक़दमे दर्ज किए हैं।

इसमें से ज्यादा मुकदमें कुख्यात मु्ख्तार अंसारी के गुर्गों और करीबियों के खिलाफ दर्ज हैं। जानकारी के मुताबिक अब तक यूपी पुलिस ने आगरा जोन में 48 करोड़, वाराणसी जोन मे 47 करोड, बरेली जोन मे 25 करोड़, इसी तरह आजमगढ, गाजीपुर, नोएडा में करीब दस-दस करोड़ रुपयों की संपत्ति को जब्त किया है। इसमें अकेले मुख्तार अंसारी की ही 100 करोड़ रूपये की सम्पत्ति शामिल है। वहीं गुरुवार को लखनऊ के सबसे पॉश इलाके हजरतगंज के डाली बाग में मुख्तार अंसारी की करोड़ों की संपत्ति को जमींदोज किया गया था। दो संपत्तियां मुख्तार के बेटे अब्बास और उमर के नाम पर संपत्ति थी।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान