'बर्बर और निर्मम है ममता सरकार'

Published : Feb 05, 2019, 06:06 PM IST
'बर्बर और निर्मम है ममता सरकार'

सार

भाजपा के फायर ब्रांड नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज पश्चिम बंगाल के पुरूलिया में रैली में राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर शब्दों के जरिए तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि राज्य की ममता बनर्जी सरकार बर्बर और निर्मम है और लोकतंत्र की हत्या कर रही है। 

भाजपा के फायर ब्रांड नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज पश्चिम बंगाल के पुरूलिया में रैली में राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर शब्दों के जरिए तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि राज्य की ममता बनर्जी सरकार बर्बर और निर्मम है और लोकतंत्र की हत्या कर रही है। योगी ने कहा कि राज्य में ममता सरकार को रहने का कोई हक नहीं है।

आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार के जरिए झारखंड के बोकारो से पुरूलिया गये। क्योंकि राज्य की ममता सरकार ने उन्हें हेलीकॉप्टर लैंडिंग की अनुमति नहीं दी। जिसके कारण उन्हें कार से पुरूलिया जाना पड़ा। योगी के इंतजार में काफी जनसमूह वहां पर एकत्रित था। इस रैली के लिए भाजपा ने काफी मेहनत भी की थी।

योगी रैली के दौरान ममता सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने तीखे शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा कि ममता बनर्जी को राज्य की सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है क्योंकि ये सरकार निर्मम और बर्बर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि टीएमसी की इस भ्रष्ट सरकार को सत्ता से बेदखल करना जरूरी है और राज्य की जनता अब राज्य को भाजपा की धरती बनाएगी।

योगी ने हाल के बजट का जिक्र कहते हुए कहा कि जिस तरह केन्द्र की भाजपा ने हर वर्ग का ख्याल रखा है, वैसे ही वह राज्य में सरकार बन जाने के बाद सभी वर्गों का ख्याल रखेगी।

योगी ने कहा कि देश में इससे शर्मनाक स्थिति और क्या हो सकती है कि एक मुख्यमंत्री को अपने ही राज्य में धरना देना पड़ है है और वह भी एक भ्रष्ट अफसर को बचाने के लिए। क्या राज्य की ममता सरकार को लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है।

उन्होंने कहा कि जिस अफसर को बचाने के लिए वह नाटक कर रही हैं उसे सुप्रीम कोर्ट ने भी दोषी मान लिया है। भाजपा के बड़े नेताओं में शुमार योगी ने कहा कि राज्य में टीएमसी गुंडागर्दी चला रही है भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगातार हमले हो रहे हैं और पंचायत चुनाव में हमारे कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमले हुए और ये हमारे कार्यकर्ताओं का हौसला और ताकत है कि वह राज्य सरकार का डटकर हमला झेल रहे हैं।

योगी ने अपने भाषण के अंत में जय श्री राम के जयकारे लगाए।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान