योगी बूथों में जाकर बनाएंगे भाजपा के नए सदस्य, यूपी में बनेंगे 80 लाख नये सदस्य

Published : Jul 31, 2019, 12:37 PM IST
योगी बूथों में जाकर बनाएंगे भाजपा के नए सदस्य, यूपी में बनेंगे 80 लाख नये सदस्य

सार

भाजपा ने आगामी 1 से 11 अगस्त तक विस्तारक सदस्यता अभियान के जरिये पूरे प्रदेश में 80 लाख नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है। पार्टी ने हर पदाधिकारी को निर्धारित सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य दिया। हालांकि अभी तक भाजपा का मिस्ड कॉल अभियान भी पूरे देश में चल रहा है। 

भारतीय जनता पार्टी अगले 11 दिनों में प्रदेश में 80 लाख नए सदस्यों को जोड़ेगी। भाजपा को उम्मीद है कि तीन तलाक बिल के दोनों सदनों से पारित हो जाने के बाद राज्य में मुस्लिम महिलाएं भाजपा की सदस्यता लेंगे। फिलहाल प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बूथ स्तर पर नए सदस्यों को जोड़ेंगे। यहीं इन सदस्यता अभियान के जरिए पार्टी समाज के सभी वर्गो को जोड़ेगी।

भाजपा ने आगामी 1 से 11 अगस्त तक विस्तारक सदस्यता अभियान के जरिये पूरे प्रदेश में 80 लाख नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है। पार्टी ने हर पदाधिकारी को निर्धारित सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य दिया।

हालांकि अभी तक भाजपा का मिस्ड कॉल अभियान भी पूरे देश में चल रहा है। फिलहाल प्रदेश में इस नए सदस्यता अभियान को गति देने के लिए मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष समेत 30 हजार विस्तारक सेक्टर से लेकर बूथ तक सदस्यता अभियान चलायेंगे।

पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रदेश सदस्यता प्रभारी जेपीएस राठौर के मुताबिक प्रत्येक प्रदेश पदाधिकारियों को इस सदस्यता अभियान में बूथ स्तर पर सदस्यता कार्यक्रम तय किया है। पार्टी के कार्यक्रम के तहत मंत्री 3 दिन सदस्यता अभियान, सांसद 5 दिन, विधायक 7 दिन, प्रदेश पदाधिकारी व क्षेत्र व जिला पदाधिकारी 7 दिन बूथ पर सदस्यता अभियान कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

पार्टी इस सदस्यता अभियान के जरिए मजदूर, किसान, इंजीनियर, सीए, डाक्टर, नाई, अधिवक्ता, व्यापारी, बुनकर, खिलाड़ी, कलाकार, अध्यापक, लेखक, साहित्यकार, रिक्शा चालक, ई-रिक्शा चालक, सब्जी विक्रेता, पान विक्रेता को जोड़ेगी।

इसकी शुरूआत  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक अगस्त को गोरखपुर, 4 अगस्त को लखनऊ, 7 अगस्त को चित्रकूट, 8 अगस्त को हमीरपुर में शुरू करेंगे और नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ेगे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एक अगस्त को कानपुर, 2 अगस्त को बहराइच, 3 को फिरोजाबाद, 4 को अलीगढ़, 5 को आगरा में नये सदस्यों को पार्टी से जोड़ेंगे। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Vishwa Navkar Mahamantra Divas 2026: सूरत में JITO का भव्य महाजाप, अमित शाह की वर्चुअल उपस्थित के साथ 108 देशों की भागीदारी
World Health Day पर वेसु के GD Goenka स्कूल में Teen Skin Care पर जागरूकता सत्र, डॉ. जगदीश सखिया के अहम टिप्स