लखनऊ के मंदिरों में प्रसाद की स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए योगी सरकार ने शुरू की 'भोग' योजना

Published : Oct 23, 2020, 04:42 PM IST
लखनऊ के मंदिरों में प्रसाद की स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए योगी सरकार ने शुरू की 'भोग' योजना

सार

लखनऊ में एफएसडीए के एक नामित अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा, "एफएसडीए चाहती है कि प्रसाद को बनाने के दौरान सभी धार्मिक जगहों में स्वच्छता के मानकों का पालन किया जाए।

लखनऊ। द फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफएसडीए) या खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने लखनऊ में 'ब्लिसफुल हाइजेनिक ऑफरिंग टू गॉड' (भोग) नाम से परियोजना का शुभारंभ किया है। इसमें यह सुनिश्चित किया जाएगा कि त्यौहारों के इस मौसम में विभिन्न धार्मिक स्थलों पर भक्तों को साफ, सुरक्षित और स्वस्थ 'प्रसाद', 'लंगर', 'भंडारा' और 'भोग' मिले।

आईएएनएस की खबर के मुताबिक लखनऊ में एफएसडीए के एक नामित अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा, "एफएसडीए चाहती है कि प्रसाद को बनाने के दौरान सभी धार्मिक जगहों में स्वच्छता के मानकों का पालन किया जाए। मंदिरों के बाहर प्रसाद की बिक्री करने वाले विक्रेताओं को इन्हें सफाई से बनाए जाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।"

उन्होंने आगे कहा, "पहले चरण में हमने चार मंदिरों का चयन किया है - हनुमान सेतु मंदिर, अलीगंज हनुमान मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, अलीगंज में ही स्थित गुलाचीन मंदिर और साथ ही आशियाना गुरुद्वारा को भी चुना गया है, जहां हमारे कर्मी खाद्य सुरक्षा नियम के तहत प्रसाद और भोग विक्रेताओं को प्रशिक्षित करेंगे। हमारा मकसद खाद्य सामग्री को खरीदने से लेकर उन्हें पकाकर परोसने तक की प्रक्रिया में अच्छे अभ्यासों को लेकर जागरूकता फैलाना है।"
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Gujarat Board Result 2026: रोज बड्स स्कूल के कॉमर्स छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 2 छात्रों को A1 ग्रेड
West Bengal Election: भाजपा की बड़ी जीत को श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा ने बताया राष्ट्रवाद की जीत