नोएडा के डीएम पर गिरी योगी की गाज, लंबी छुट्टी पर गए

Published : Mar 31, 2020, 11:14 AM IST
नोएडा के डीएम पर गिरी योगी की गाज, लंबी छुट्टी पर गए

सार

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी बीएन सिंह को एक बैठक के दौरान कोरोनोवायरस मामलों के लिए फटकार लगाई, जो पूरे उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा हैं। लिहाजा इसके बाद सिंह छुट्टी पर चले गए। सिंह ने कहा कि वह दिन में 18 घंटे काम कर रहे है। लेकिन उसके बावजूद जिले के हालत में सुधार नहीं हो रहा है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोनोवायरस मामलों में तेजी के बीच नोएडा के जिलाधिकारी बीएन सिंह को हटा दिया है। वहीं सुहास एलवाई को जिले का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया है। सुहास लालिनेकर यतिराज 2007 बैच के आईएएस हैं। 

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी बीएन सिंह को एक बैठक के दौरान कोरोनोवायरस मामलों के लिए फटकार लगाई, जो पूरे उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा हैं। लिहाजा इसके बाद सिंह छुट्टी पर चले गए। सिंह ने कहा कि वह दिन में 18 घंटे काम कर रहे है। लेकिन उसके बावजूद जिले के हालत में सुधार नहीं हो रहा है। इसके बाद उन्होंने मुख्य सचिव से उनके स्थान पर एक अन्य अधिकारी की नियुक्ति करने का आग्रह किया था, ताकि जिले में कोरोनोवायरस फैलाने के लिए जरूरी कदम उठाए जा सकें।

जिले में कोरोना वायरस के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी गौतम बुद्ध नगर के दौरे पर थे जहां  निरीक्षण के दौरान, योगी आदित्यनाथ ने कहा जिले में ढीलेपन के कारण कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। वहीं राज्य में अभी तक कोरोना के मरीजों की संख्या 82 तक पहुंच गई है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश