यूपी में योगी सरकार का ‘ऑपरेशन एनकाउंटर’ जारी, नोएडा में दुजाना गैंग के दो बदमाश घायल

Published : Aug 01, 2019, 03:26 PM IST
यूपी में योगी सरकार का ‘ऑपरेशन एनकाउंटर’ जारी, नोएडा में दुजाना गैंग के दो बदमाश घायल

सार

पुलिस के मुताबिक बागपत के थाना बड़ौत निवासी आकाश एवं ग्राम थोरा जेवर निवासी रवि ने हत्या के इरादे से कुछ दिन पहले एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में घुसकर उसके कर्मचारी राजकुमार को गोली मारकर घायल किया था। इस मामले में इन दोनों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गयी है। इस मामले में दिल्ली जेल में बंद बिल्लू दुजाना और साहिल का हाथ होने की जानकारी सामने आ रही थी।

नोएडा। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ऑपरेशन एनकाउंटर जारी है। आज नोएडा के थाना फेज-2 क्षेत्र में पुलिस और दुजाना गैंग के बदमाशों के बीच में मुठभेड़ हो गयी। जिसमें पुलिस ने दो गैंग के दो सदस्यों को गोलीमार कर घायल कर दिया। पुलिस की गोली में बिल्लू दुजाना गैंग के दो शूटर आकाश और रवि घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
पुलिस के मुताबिक बागपत के थाना बड़ौत निवासी आकाश एवं ग्राम थोरा जेवर निवासी रवि ने हत्या के इरादे से कुछ दिन पहले एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में घुसकर उसके कर्मचारी राजकुमार को गोली मारकर घायल किया था। इस मामले में इन दोनों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गयी है।

इस मामले में दिल्ली जेल में बंद बिल्लू दुजाना और साहिल का हाथ होने की जानकारी सामने आ रही थी। आज पुलिस को सूचना मिली थी कि उसी  प्रापर्टी डीलर को मारने के लिए ये दोनों अपराधी आ रहे हैं. हालांकि इससे पहले पुलिस ने साहिल को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया था। जिसमें ये जानकारी मिली।

उसने पुलिस को बताया कि आज सुबह उसी प्रॉपर्टी डीलर को मारने के लिए हथियारों से लैस होकर दोनों शूटर फिर आने वाले हैं।  इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपितों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया।

इसी दौरान एक सफेद रंग की अपाचे बाइक सामने से आती दिखी। जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया लेकिन बाइक सवार ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गए। इन दोनों बदमाशों को पुलिस ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।

एसपी सिटी विनीत जैसवाल के मुताबिक 24 जुलाई को इस संबंध में थाना फेज-2 में मुकदमा दर्ज था। इसके बाद ये जानकारी सामने आयी कि दिल्ली जेल में बंद बिल्लू दुजाना एवं सलारपुर निवासी साहिल ने षड्यंत्र के तहत भाड़े के शूटर आकाश एवं रवि से प्रापर्टी डीलर पर हमला कराना चाहा था लेकिन इसमें उसके नौकर पर इन लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें वह घायल गया था। पुलिस ने उनके पास से अवैध हथियार एवं कारतूस भी बरामद किए हैं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश