पुलवामा में शहीद हुए जवानों के परिजनों को 25 लाख देगी यूपी सरकार

Published : Feb 15, 2019, 11:00 AM IST
पुलवामा में शहीद हुए जवानों के परिजनों को 25 लाख देगी यूपी सरकार

सार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलवामा हमले में शहीद हुए उत्तर प्रदेश के जवानों के परिजनों के लिए 25 लाख रुपये की राशि देने का ऐलान किया है। इसके अलावा राज्य सरकार प्रत्येक शहीद के परिवार से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाएगी। 

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के अब तक 40 जवान शहीद हो चुके हैं। इसके अलावा कई जवान घायल हैं। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। हमलावर ने आईईडी भरी एक कार की मदद से काफिले को निशाना बनाया। आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। 

काफिले से टकराई कार के ड्राइवर की पहचान आदिल अहमद दार के रूप में हुई है। वह पुलवामा के काकापोरा के गुंडीबाग का रहना वाला है। आदिल 2018 में जैश में शामिल हुआ था। 

इस हमले में अपनी जान न्योछावार करने वाले 40 शहीद जवानों में से सबसे ज्यादा 12 जवान उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इस के अलावा इस हमले में दो जवान बिहार के और तीन जवान राजस्थान के रहने वाले हैं। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलवामा हमले में शहीद हुए उत्तर प्रदेश के जवानों के परिजनों के लिए 25 लाख रुपये की राशि देने का ऐलान किया है। इसके अलावा राज्य सरकार प्रत्येक शहीद के परिवार से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाएगी। इसके अलावा शहीद के गांव की सड़क का नामकरण शहीद के नाम पर किया जाएगा। 

साथ ही सरकार ने शहीदों का अंतिम संस्कार पूरे राजकिय सम्मान के साथ करने का निर्देश दिया है। सरकार ने कहा है कि शहीदों के अंतिम संस्कार के समय प्रदेश सरकार का एक मंत्री और जिले के डीएम और एसपी सरकार के प्रतिनिधि के रुप मं मौजूद रहेंगे। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान