यूपी में कैबिनेट फेरबदल से योगी बदलेंगे सरकार का चाल, चरित्र और चेहरा

Published : Aug 21, 2019, 09:20 AM IST
यूपी में कैबिनेट फेरबदल से योगी बदलेंगे सरकार का चाल, चरित्र और चेहरा

सार

फिलहाल पांच मंत्रियों के इस्तीफे देने के बाद अब योगी कैबिनेट में 20 कैबिनेट मंत्री, 9 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 13 राज्यमंत्री हैं। मंगलवार को ही परिवहन मंत्री स्व तंत्र देव सिंह, वित्तं मंत्री राजेश अग्रवाल, धर्मपाल सिंह, अर्चना पांडेय और अनुपमा जायसवाल ने इस्तीफा दिया था। राजेश अग्रवाल ने अपने स्वास्थ्य और उम्र के कारणों से इस्तीफा दिया तो स्वतंत्र देव सिंह के पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद इस्तीफा दिया है। a

लखनऊ। आज योगी आदित्यनाथ अपने कैबिनेट का फेरबदल करें और इसके साथ ही योगी सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार होगा। आज योगी सरकार में दस नए मंत्री शपथ लेंगे। जबकि कल पांच मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफे दे दिए हैं। माना जा रहा है कि मंत्रियों के प्रदर्शन से नाराज योगी आदित्यनाथ ने इस्तीफे मांगे थे। आज तीन मंत्रियों को राज्यमंत्री से प्रमोट कर कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा।

फिलहाल पांच मंत्रियों के इस्तीफे देने के बाद अब योगी कैबिनेट में 20 कैबिनेट मंत्री, 9 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 13 राज्यमंत्री हैं। मंगलवार को ही परिवहन मंत्री स्व तंत्र देव सिंह, वित्तं मंत्री राजेश अग्रवाल, धर्मपाल सिंह, अर्चना पांडेय और अनुपमा जायसवाल ने इस्तीफा दिया था। राजेश अग्रवाल ने अपने स्वास्थ्य और उम्र के कारणों से इस्तीफा दिया तो स्वतंत्र देव सिंह के पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद इस्तीफा दिया है।

वहीं अन्य मंत्रियों से उनके प्रदर्शन से निराश होकर इस्तीफे मांगे जाने की खबर है। जानकारी के मुताबिक योगी आदित्यनाथ अनुपमा जायसवाल, अर्चना पांडे और धर्मपाल सिंह के प्रदर्शन को लेकर नाराज चल रहे हैं। अनुपमा जायसवाल के बेसिक शिक्षा को लेकर तो सबसे ज्यादा शिकायतें आ रही थी। फिलहाल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देर रात इन सभी लोगों का इस्तीाफा स्वीककार कर लिया।  

आज राजभवन ने नए मंत्रियों को उनके पद की शपथ दिलाई जाएगी। माना जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ कैबिनेट विस्तार के बाद कई मंत्रियों के विभागों को भी बदलने वाले हैं। कुछ मंत्रियों के अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें अच्छे विभागों का दायित्व दिया जाएगा।

जबकि खराब प्रदर्शन वाले मंत्रियों को दोयम दर्जे के विभागों की जिम्मेदारी दी जाने की खबर है। योगी आदित्यनाथ कुछ मंत्रियों की कार्यशैली से नाराज चल रहे हैं। हालांकि इन लोगों ने राष्ट्रीय नेतृत्व के जरिए अपनी कुर्सी तो बचा ली है लेकिन विभागों को नहीं बचा पाए हैं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश