जानिए कहां आपको मिलेगा मात्र एक रुपए में पेट भर खाना

Published : Aug 25, 2019, 12:09 AM IST
जानिए कहां आपको मिलेगा मात्र एक रुपए में पेट भर खाना

सार

दुनिया में हर व्यक्ति पेट भरने की जद्दोजहद में लगा हुआ होता है। लेकिन सोचिए क्या हो अगर आपको मात्र एक रुपए में भर पेट भोजन मिल जाए। गरीबों के लिए तो यह किसी वरदान से कम नहीं है। अब दिल्ली से सटे नोएडा में एक संस्था मात्र एक रुपए में भरपेट भोजन उपलब्ध करा रही है। इसकी शुरुआत जन्माष्टमी से मात्र दो दिन पहले की गई।   

नोएडा : राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र नोएडा के  सेक्टर-55 स्थित ए ब्लॉक की मार्केट में आम लोगों को एक रुपये में भोजन मिलना शुरू हो गया है। इस सुविधा को शुरू करने वाली संस्था श्री चित्रगुप्त सभा ट्रस्ट और श्री नारायण सांस्कृतिक चेतना न्यास का दावा है कि यह पूरे देश में सबसे सस्ता खाना होगा। इस भोजन को प्रत्येक वर्ग विशेषकर गरीब लोग आसानी से खा सकते हैं।

जन्माष्टमी पर्व से पहले शुरू की गई इस सुविधा के तहत रविवार को छोड़कर रोजाना दोपहर 12.30 बजे से दो बजे तक लोगों को खाना मिलेगा। 

माता पिता आशीर्वाद प्रदत चलित भोजनालय के नाम से पिछले तीन साल से सेक्टर 55  के बाहर डॉ राजन कुमार 5 रुपये में रोज 750 लोगों को भोजन कराते हैं। जिसकी सफलता के बाद  22 अगस्त 2019 को उन्होंने माता पिता आशीर्वाद प्रदत भोजनालय  की शुरुआत करने का निर्णय लिया। रोजाना दोपहर 12:30 बजे से 2:00 बजे तक भोजन वितरित किया जाएगा। 

डॉ राजन कुमार श्रीवास्तव ने इसका शुभारंभ किया व कहा कि इस तरह की यह देश मे पहली पहल है व हम चाहते हैं कि कोई भी भूखा न रहे। उनकी यह कोशिश है कि लोगों को जल्द ही सुबह का नाश्ता भी दिया जा सके। उनका कहना है कि लोगों को अगर भरपेट भोजन मिलता रहगा तो शहर में अपराध भी कम हो जाएगा।

इस योजना की शुरुआत के पहले  309 लोगों ने यहां से भोजन ग्रहण किया। खाने वालों ने बयाता भोजन के स्वाद व सफाई में कोई कमी नही है।

एक रुपये में मिलने वाले खाने में लोगों को कढ़ी-चावल और दाल-चावल के विकल्प में से किसी एक को चुनना होगा। संस्था के पदाधिकारियों ने यह भी दावा किया है कि लोगों की ओर से सहयोग मिलने के बाद एक रुपये में मिलने वाले खाने में व्यंजनों की संख्या को बढ़ाया जा सकेगा। इनमें मुख्य रूप से मिठाई को शामिल किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए लोगों से बातचीत भी चल रही है।

इस संस्था की ओर से पिछले तीन वर्षों से सेक्टर 55 स्थित बी ब्लॉक में ही पांच रुपये में भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। पांच रुपये में मिलने वाले इस भोजन में आम लोगों को दाल, चावल, रोटी, सब्जी और मिठाई दी जाती है।

संस्था के अधिकारियों ने बताया कि तीन वर्ष तक प्रयोग कर सस्ते से सस्ता भोजन उपलब्ध कराने के लिए अपना मूलभूत ढांचा तैयार किया है। ऐसी स्थिति में एक रुपये में भोजन उपलब्ध कराने में उन्हें किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल