नियाजी के देश में चिड़ियाघर से गायब हुए 500 जानवर

Published : Aug 17, 2020, 03:24 PM IST
नियाजी के देश में चिड़ियाघर  से गायब हुए 500 जानवर

सार

जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के मार्घाजार चिड़ियाघर में पिछले साल जुलाई में उसके संचालन के दौरान विभिन्न प्रजातियों के कुल 917 जानवर और पक्षी थे। इस साल मई में इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के निर्देश पर चिड़ियाघर का प्रबंधन इस्लामाबाद वन्यजीव प्रबंधन बोर्ड को सौंपा गया था। 

नई दिल्ली। पड़ोसी देश पाकिस्तान की राजधानी स्थित मार्घाजार चिड़ियाघर से कम से कम 513 जानवर ''गायब'' हो गए हैं और इसके बाद जांच शुरू हो गई है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक चिड़ियाघर से करीब पांच सौ से ज्यादा जानवर गायब है और इस चिड़ियाघर को इस्लामाबाद नगर निगम संचालित करता था और बाद में इसे वन्य जीव प्रबंधझन बोर्ड को सौंप दिया गया था।


जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के मार्घाजार चिड़ियाघर में पिछले साल जुलाई में उसके संचालन के दौरान विभिन्न प्रजातियों के कुल 917 जानवर और पक्षी थे। इस साल मई में इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के निर्देश पर चिड़ियाघर का प्रबंधन इस्लामाबाद वन्यजीव प्रबंधन बोर्ड को सौंपा गया था। लेकिन 16 जुलाई 2020 की तारीख वाले दस्तावेजों में केवल 404 जानवरों का सौंपा गया है और बाकी जानवरों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। फिलहाल जानकारी के मुताबिक इन दस्तावेजों पर चिड़ियाघर के उप निदेशक डॉ बिलाल खिलजी और आईडब्ल्यूएमबी के अध्यक्ष डॉ अनिसुर रहमान ने हस्ताक्षर किए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जानवरों की कुछ प्रजाति में कांकड़ (छोटा हिरण) और पाढ़ा हिरण की संख्या को ज्यादा दिखाया गया है जबकि कई जानवरों की संख्या कम है। जो रिपोर्ट आ रही है उसके मुताबिक चिड़ियाघर से कुछ बहुमूल्य जानवर लापता हैं अथवा या फिर उनकी चोरी कर ली गई है। गौरतलब है कि पिछले दिनों इस्लामाबाद का यह एकमात्र चिड़ियाघर जानवरों के साथ होने वाले क्रूर हिंसा के कारण चर्चा में रहा है।

जांच  शुरू
इस मामले के खुलासे के बाद प्रशासन ने इसकी जांच शुरू कर दी है।  क्योंकि ये गंभीर मामला है। कहा जा रहा है कि चिड़ियाघर के कुछ कर्मचारियों ने महंगे और बहुमूल्य जानवरों को बेच दिया है। इसकी  जांच के बाद से ही खुलासा हो सकेगा कि जानवर कहा गए।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश