जिन प्लेयर्स ने 2024 में किया देश का नाम रोशन, 2025 में उन्हें खेल रत्न, देखें पूरी लिस्ट

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Jan 02, 2025, 11:35 PM IST
जिन प्लेयर्स ने 2024 में किया देश का नाम रोशन, 2025 में उन्हें खेल रत्न, देखें पूरी लिस्ट

सार

जानिए 2024 में देश का नाम रोशन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धियां। मनु भाकर, डी. गुकेश, हरमनप्रीत सिंह और प्रवीण कुमार को मिलेगा खेल रत्न अवॉर्ड। देखें पूरी लिस्ट।

नई दिल्ली। 2024 का साल भारतीय खेल जगत के लिए ऐतिहासिक रहा। भारतीय एथलीट्स ने पेरिस ओलंपिक से लेकर विश्व चैंपियनशिप तक देश का नाम रोशन किया। अब उन प्लेयर्स को 2025 में खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। आइए, जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में।

इन प्लेयर्स को मिलेगा खेल रत्न अवॉर्ड 

1. मनु भाकर (शूटिंग)

पेरिस ओलंपिक 2024 में मनु भाकर ने दो ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर भारत का मान बढ़ाया। इतना ही नहीं एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने का इतिहास भी बनाया। 

2. डी. गुकेश (शतरंज)

12 दिसंबर 2024 को गुकेश ने शतरंज की दुनिया में धमाका कर दिया। 18 साल की उम्र में वर्ल्ड चैंपियन बनने वाले वह सबसे युवा खिलाड़ी बने। 

3. हरमनप्रीत सिंह (हॉकी)

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाई। टूर्नामेंट में उन्होंने कुल 10 गोल किए और भारतीय हॉकी के नए सितारे बन गए।

4. प्रवीण कुमार (पैरा एथलेटिक्स)

प्रवीण कुमार ने हाई जंप (टी64) में एशियाई रिकॉर्ड तोड़कर गोल्ड मेडल जीता। वह अपने कृत्रिम पैरों के सहारे खेलते हुए अन्य प्लेयर्स के लिए प्रेरणा बने।

इन 2 प्लेयर्स को लाइफटाइम अर्जुन अवॉर्ड

दो प्लेयर्स को अर्जुन अवार्ड की लाइफटाइम कैटेगरी में शामिल किया गया है। उनमें मुरलीकांत पेटकर (पैरा-स्वीमर) और सुची सिंह (एथलेटिक्स) शामिल हैं। मुरलीकांत भारत के पहले पैरा स्वर्ण पदक विजेता हैं। उनके जीवन पर एक फिल्म भी बनाई जा चुकी है। सुची सिंह ने अपने करियर में कई नेशनल और इंटरनेशनल पदक जीते हैं। वह भी लाइफटाइम कैटेगरी के लिए चुनी गई हैं।

इन 32 प्लेयर्स को अर्जुन अवार्ड

ज्योति याराजी और अन्नू रानी (एथलेटिक्स)।
नीतू और स्वीटी (मुक्केबाज़ी)।
वंतिका अग्रवाल (शतरंज)।
संजय, सलीमा टेटे, अभिषेक, जरमनप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह (हॉकी)।
राकेश कुमार (पैरा-तीरंदाजी)।
प्रीति पाल, जीवनजी दीप्ति, अजीत सिंह, सचिन सरजेराव खिलारी, धरमबीर, प्रणव सूरमा, एच होकाटो सेमा, सिमरन जी और नवदीप (पैरा एथलेटिक्स)।
नितेश कुमार, तुलसीमथी मुरुगेसन, नित्या श्री सुमति सिवान और मनीषा रामदास (पैरा-बैडमिंटन)।
कपिल परमार (पैरा-जूडो)।
मोना अग्रवाल, रुबीना फ्रांसिस, स्वप्निल सुरेश कुसाले, सरबजोत सिंह (पैरा-निशानेबाजी)।
अभय सिंह (स्क्वाश)।
साजन प्रकाश (तैराकी)।
अमन (कुश्ती)।

ये भी पढें-हमले से पहले 100 बार सोचेंगे चीन-पाक, दुश्मनों को हिला देगा भारत का ये नया हथियार 

 

PREV
Pride of India (भारत का गौरव): पढ़ें inspiring Indians की success stories, देश के गौरव से जुड़ी उपलब्धियां, defence achievements, सेना की बहादुरी, ISRO milestones, awards, records और national pride की खास खबरें। भारत की प्रेरक कहानियां—MyNation Hindi पर।

Recommended Stories

भारत की सुरक्षा में फ्रांस का हाथ! दुश्मन देशों के उड़ जाएंगे होश
Good News: भारत में जन्मी चीता मुखी ने कूनो पार्क में दिया 5 शावकों को जन्म!