दूसरे साल भी अहमदाबाद फ्लावर शो ने दुनिया को किया हैरान, गिनीज बुक में नाम, जानें खासियत

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Jan 09, 2025, 11:34 PM IST
दूसरे साल भी अहमदाबाद फ्लावर शो ने दुनिया को किया हैरान, गिनीज बुक में नाम, जानें खासियत

सार

अहमदाबाद फ्लावर शो का 34 फीट ऊंचा गुलदस्ता गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल हुआ। जानें शो की खासियत, टिकट की कीमतें और इस भव्य आयोजन से जुड़ी अन्य जानकारी।

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद का फ्लावर शो एक बार फिर दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गया है। साबरमती रिवरफ्रंट पर आयोजित शो में इस साल बनाए गए विशालकाय गुलदस्ते ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा लिया है। यह दूसरा साल है, जब अहमदाबाद फ्लावर शो ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। पिछले साल इस फ्लावर शो को सबसे लंबी फूलों की दीवार बनाने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इस साल शो का आकर्षण 34 फीट ऊंचा और 10.84 मीटर चौड़ा गुलदस्ता है, जिसने लाखों टूरिस्ट्स और स्थानीय निवासियों का ध्यान खींचा है।

सबसे बड़े गुलदस्ते की खासियत

यह अद्भुत गुलदस्ता 34 फीट ऊंचा और 10.84 मीटर चौड़ा है। इसे बनाने में 50 से ज्यादा फूलों की प्रजातियों का यूज किया गया है। गुलदस्ते की भव्यता और अनोखी डिजाइन इसे दर्शकों के लिए कौतूहल का विषय बना रही है। यहां आने वाले लोग इस गुलदस्ते के साथ सेल्फी और फोटो क्लिक करवा रहे हैं। फ्लावर शो का उद्घाटन गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने किया। साबरमती रिवरफ्रंट पर अहमदाबाद नगर निगम की तरफ से यह आयोजन किया गया है।

एशिया का सबसे बड़ा फ्लावर शो

फ्लावर शो में 10 लाख से अधिक फूलों को प्रदर्शित किया गया है, जिनमें से कई दुर्लभ प्रजातियों के हैं। अहमदाबाद फ्लावर शो अब केवल देश में ही नहीं, बल्कि एशिया में सबसे बड़ा फ्लावर शो बन चुका है। इस बार शो में वीआईपी स्लॉट भी शामिल किया गया है। सुबह 8:00 से 9:00 बजे और रात 10:00 से 11:00 बजे तक वीआईपी अनुभव का आनंद लिया जा सकता है। शो के टिकट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से खरीदे जा सकते हैं। https://riverfrontparktickets.com/fs पर जाकर ऑनलाइन टिकट लिया जा सकता है।

फ्लावर शो के टिकट की कीमतें क्या?

फ्लावर शो के वीआईपी स्लॉट का टिकट 500 रूपये और सप्ताह के आम दिनों में सामान्य टिकट की कीमत 70 रूपये है। शनिवार और रविवार के दिन टिकटों की कीमत 100 रूपये है। 12 साल से कम उम्र के बच्चों का टिकट नहीं लगेगा। उनका प्रवेश फ्री होगा।

3 से 22 जनवरी तक चलेगा फ्लावर शो

आपको बता दें कि फ्लावर शो के आयोजन में 15 करोड़ रुपये का खर्च आया है। यह 3 जनवरी से शुरू होकर 22 जनवरी तक चलेगा। शो में विभिन्न प्रकार की फूलों की प्रजातियों के अलावा, बागवानी के नए-नए डिज़ाइन्स भी प्रदर्शित किए जा रहे हैं। 2013 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए इस फ्लावर शो ने हर साल अपनी भव्यता में नयापन जोड़ा है। बहरहाल, विशालकाय गुलदस्ते ने दुनिया में अहमदाबाद का नाम रोशन किया है।

ये भी पढें-जनक पालटा: जीरो-वेस्ट लाइफ जीने वाली महिला, जो दुनिया को दिखा रही है नई राह

PREV
Pride of India (भारत का गौरव): पढ़ें inspiring Indians की success stories, देश के गौरव से जुड़ी उपलब्धियां, defence achievements, सेना की बहादुरी, ISRO milestones, awards, records और national pride की खास खबरें। भारत की प्रेरक कहानियां—MyNation Hindi पर।

Recommended Stories

भारत की सुरक्षा में फ्रांस का हाथ! दुश्मन देशों के उड़ जाएंगे होश
Good News: भारत में जन्मी चीता मुखी ने कूनो पार्क में दिया 5 शावकों को जन्म!