US के बाद भारत में बेस्ट परफॉर्म करने वाली कंपनियां, संकट के बावजूद प्रोग्रेस

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Dec 12, 2024, 01:29 PM IST
US के बाद भारत में बेस्ट परफॉर्म करने वाली कंपनियां, संकट के बावजूद प्रोग्रेस

सार

जानें कैसे भारतीय कंपनियां लगातार 20% से अधिक इक्विटी रिटर्न (ROE) देकर आर्थिक मजबूती और स्टेबिलिटी का उदाहरण पेश कर रही हैं।

नई दिल्ली। भारत लगातार बिजनेस सेक्टर की नई ऊंचाइयां छू रहा है। हाई परफॉर्म करने वाली कंपनियों की संख्या के मामले में भारत, दुनिया का दूसरा देश है। हाल ही में डीएसपी म्यूचुअल फंड्स की एक रिपोर्ट में यह सामने आया है। मतलब, इस मामले में भारत सिर्फ अमेरिका से पीछे है। इस रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय कंपनियों ने दशकों तक लगातार मजबूत इक्विटी पर रिटर्न (ROE) देते हुए अपनी कैपेबिलिटी साबित की है।

भारतीय कंपनियों की ताकत क्या?

रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय कंपनियां पिछले एक दशक से 20% से अधिक इक्विटी रिटर्न (ROE) दे रही हैं। यह देश की कंपनियों की फाइनेंशियल स्टेबिलिटी और शेयर मार्केट की बेहतर स्थिति दर्शाता है। कंपनियों की बुक वैल्यू में लगातार बढ़ोत्तरी हुई है, जो उनकी दीर्घकालिक वित्तीय मजबूती का संकेत देती है। भारतीय कंपनियां कुशल प्रबंधन और इनोवेशन के जरिए कठिन आर्थिक परिस्थितियों में भी आगे बढ़ती रही हैं।

ग्लोबल क्राइसिस का असर नहीं

भारत की 39 कंपनियों ने पिछले 20 वर्षों में लगातार अपनी बुक वैल्यू में सकारात्मक वृद्धि बनाए रखी है। इनमें से 7 कंपनियों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। जहां कई ग्लोबल कंपनियां स्ट्रगल कर रही थीं, वहीं भारतीय कंपनियों ने स्टेबिलिटी बनाए रखी। कोविड-19 महामारी के दौरान भी भारतीय व्यवसायों ने अपना प्रदर्शन बनाए रखा और इंवेस्टर्स को फायदा दिया।  

बुक वैल्यू में बढ़ोत्तरी

किसी कंपनी की बुक वैल्यू में बढ़ोत्तरी यह दर्शाती है कि वह फाइनेंशियली स्टेबल है और अपने इंवेस्टर्स को लंबे समय तक लाभ देने में सक्षम है। दरअसल, कंपनियों ने अपनी फाइनेंशियल हेल्थ को प्रॉयोरिटी दी है। दीर्घकालिक निवेशकों को कंपनियों ने हाई रिटर्न देकर उनका भरोसा कायम रखा है। मौजूदा समय में भारतीय शेयर बाजार और कंपनियों की सफलता ने देश को एक मजबूत ग्लोबल प्लेयर के रूप में स्थापित किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय कंपनियों के मजबूत आरओई आंकड़े यह दर्शाते हैं कि देश के पास दीर्घकालिक आर्थिक प्रगति के लिए ठोस आधार है।

ये भी पढें-IIT कानपुर के साइंटिस्ट्स का कमाल: लिवर फाइब्रोसिस-फैटी लीवर होगा ठीक, जानिए कैसे?

PREV
Pride of India (भारत का गौरव): पढ़ें inspiring Indians की success stories, देश के गौरव से जुड़ी उपलब्धियां, defence achievements, सेना की बहादुरी, ISRO milestones, awards, records और national pride की खास खबरें। भारत की प्रेरक कहानियां—MyNation Hindi पर।

Recommended Stories

भारत की सुरक्षा में फ्रांस का हाथ! दुश्मन देशों के उड़ जाएंगे होश
Good News: भारत में जन्मी चीता मुखी ने कूनो पार्क में दिया 5 शावकों को जन्म!