भारत का 'आयरन डोम': देश को बनाएगा इजरायल-अमेरिका जैसा पॉवरफुल, चीन-पाक को देगा करारा जवाब

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Jan 20, 2025, 01:57 PM IST
भारत का 'आयरन डोम': देश को बनाएगा इजरायल-अमेरिका जैसा पॉवरफुल, चीन-पाक को देगा करारा जवाब

सार

भारत का 'आयरन डोम' पिनाका रॉकेट सिस्टम, भारतीय सेना की ताकत को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है। इसकी 300 किमी तक बढ़ाई जा सकने वाली रेंज और घातक मारक क्षमता चीन और पाकिस्तान के लिए बड़ी चुनौती है। 

नई दिल्ली। इंडियन आर्मी का स्वदेशी पिनाका मल्टी-लॉन्च आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम आज देश की ताकत और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बन गया है। इस प्रोजेक्ट ने भारत को ग्लोबल सैन्य ताकतों के बराबर लाकर खड़ा कर दिया है। पिनाका की मारक क्षमता और एडवांस टेक्नोलॉजी ऐसी है कि इसे दुनिया के बेहतरीन रॉकेट सिस्टम्स में शुमार किया जा रहा है।

10,200 करोड़ रुपये के ऑर्डर की योजना 

पिनाका मल्टी-लॉन्च आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम के गोला-बारूद के लिए 10,200 करोड़ रुपये के ऑर्डर की योजना है। अब पिनाका भारतीय सेना का एक अनिवार्य हिस्सा बन चुका है। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी के मुताबिक, पिनाका के दो अहम कॉन्ट्रेक्ट्स, जो हाई-एक्सप्लोसिव प्री-फ्रैगमेंटेड और एरिया डिनायल गोला-बारूद पर फोकस्ड हैं, जल्द ही फाइनल हो जाएंगे। 

चीन और पाकिस्तान के लिए चुनौती

भारतीय सेना पहले ही चार पिनाका रेजिमेंट्स को अपने बेड़े में शामिल कर चुकी है, जिनमें से कुछ को उत्तरी सीमा पर तैनात किया गया है। यह कदम चीन और पाकिस्तान के लिए एक कड़ा संदेश है कि भारत हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है। आने वाले समय में छह और रेजिमेंट्स के जुड़ने से भारतीय सेना की ताकत और बढ़ेगी। पिनाका की विशेषताएं इसे दुश्मन के लिए एक डेंजरस वेपन बनाती हैं। इसकी हाई-एक्सप्लोसिव रेंज 45 किमी और एरिया डिनायल रेंज 37 किमी तक है। यह सिस्टम दुश्मनों के ठिकानों को बमों और बारूदी सुरंगों से घेरने में सक्षम है।

पिनाका की कैपेसिटी बढ़ेगी

डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) ने पिनाका की मारक क्षमता को और बढ़ाने की दिशा में बड़े कदम उठाए हैं। वर्तमान में इसकी रेंज 75 किमी तक बढ़ाई जा चुकी है। भविष्य में इसकी रेंज 120 किमी और 300 किमी तक बढ़ाने की योजना है। जनरल उपेंद्र द्विवेदी के अनुसार, अगर लंबी रेंज की पिनाका प्रणाली सफल होती है, तो यह अन्य लंबी दूरी के हथियारों की जरूरतों को कम कर देगी।

ग्लोबल मार्केट में बढ़ रही पहचान

'मेक इन इंडिया' इनिशिएटिव ने पिनाका जैसे स्वदेशी सिस्टम को ग्लोबल लेवल पर पहचान दिलाई है। आर्मेनिया जैसे देशों ने पहले ही पिनाका का ऑर्डर दिया है। इसके अलावा, ASEAN, अफ्रीकी और यूरोपीय देशों ने भी इसमें रुचि दिखाई है। पिनाका के अलावा, भारत ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल और आकाश एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम जैसे प्रोडक्ट्स भी एक्सपोर्ट कर रहा है। ये वेपन न केवल भारत के लिए आर्थिक रूप से फायदेमंद साबित हो रहे हैं, बल्कि मित्र देशों के साथ रणनीतिक संबंधों को भी मजबूत कर रहे हैं।

ये भी पढें-खो-खो वर्ल्ड कप: पुरुष टीम ने नेपाल को हराकर रचा इतिहास...विश्व चैंपियन

PREV
Pride of India (भारत का गौरव): पढ़ें inspiring Indians की success stories, देश के गौरव से जुड़ी उपलब्धियां, defence achievements, सेना की बहादुरी, ISRO milestones, awards, records और national pride की खास खबरें। भारत की प्रेरक कहानियां—MyNation Hindi पर।

Recommended Stories

भारत की सुरक्षा में फ्रांस का हाथ! दुश्मन देशों के उड़ जाएंगे होश
Good News: भारत में जन्मी चीता मुखी ने कूनो पार्क में दिया 5 शावकों को जन्म!