देश के इस शहर को कहा जाता है City of Honey?- विदेशों तक में हैं यहां के शहद की डिमांड

By Surya Prakash TripathiFirst Published May 6, 2024, 4:26 PM IST
Highlights

City of Honey: आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति में अहम स्थान रखने वाला शहद यूं तो पूरे देश में पाया जाता है। जगह-जगह  पर व्यापक पैमाने पर शहद बनाने का कारोबार भी किया जा रहा है।क्या आपको पता है कि सबसे ज्यादा शहद का उत्पादन किस शहर में होता है। जिसे सिटी ऑफ हनी (City of Honey) कहा जाता है। 

City of Honey: आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति में अहम स्थान रखने वाला शहद यूं तो पूरे देश में पाया जाता है। जगह-जगह  पर व्यापक पैमाने पर शहद बनाने का कारोबार भी किया जा रहा है। जिसमें सरकार की ओर से भी ट्रेनिंग समेत अन्य मदद की जाती हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि सबसे ज्यादा शहद का उत्पादन किस शहर में होता है। जिसे सिटी ऑफ हनी (City of Honey) कहा जाता है। 

City of Honey: कहा है शहद का शहर?
मधुमक्खी पालन के जरिए होने वाली शहद ( Honey) की खेती बिजिनेस के रूप में खूब फलफूल रही है। देश में शहद प्रोडक्शन के मामले में यूपी का अहम स्थान है। यहां के कमोबेश सभी 72 जिलों में मधुमक्खी पालन और शहर उत्पादन हो रहा है। इन्हीं 72 जिलों में एक जिला सहारनपुर है। जिसे देश का City of Honey कहा जाता है। 

City of Honey: किस प्रकार की शहद का होता है प्रोडक्शन?
शहद का शहर के नाम से मशहूर सहारनपुर मधुमक्खी पालन और शहद की खेती में यूपी ही नहीं देश के लिए भी गौरव शक्ति का प्रतीक है। हाईक्वालिटी वाले शहद का व्यापक पैमाने पर  प्रोडक्शन ही इस शहर को सिटी ऑफ हनी का दर्जा दे रखा है। सहारनपुर में  शहद का रिकार्ड प्रोडक्शन का स्ट्रेंथ ही इसे समृद्धशाली बनाता है। 

City of Honey: सहारनपुर का कितना होता है हनी का प्रोडक्शन?
यूपी के सहारनपुर जिले में प्रतिवर्ष करीब 8,000 से 10,000 क्विंटल तक शहद का प्रोडक्शन होता है। यहां के हजारों स्थानीय लोग सक्रिय रूप से मधुमक्खी पालन और शहद से संबंधित कारोबार में लगे हैं। सहारनपुर की शहद की डिमांड देश ही नहीं विदेशों में बहुत है। यहां से भारी मात्रा में शहद का निर्यात किया जाता है। सहारनपुर भारत के इंटरनेशल हनी बिजिनेस  में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

 

ये भी पढ़ें...
हैदराबाद के टाइपर ने बना डाला हाईस्पीड का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स- वीडियो देख भौचक रह गए लोग

 

click me!