हैदराबाद के टाइपर ने बना डाला हाईस्पीड का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स- वीडियो देख भौचक रह गए लोग

By Surya Prakash TripathiFirst Published May 5, 2024, 3:55 PM IST
Highlights

Guinness World Record in India: हैदराबाद के SK अशरफ नाम के सख्श ने अनोखा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बनाया  है। इस उपलब्धि का एक वीडियो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इंस्टाग्राम पर साझा किया। जिसे धड़ाधड़ लाइक मिल रही है। लोग उसमें उसकी तारीफ कर रहे हैं।

Guinness World Record in India: हैदराबाद के SK अशरफ नाम के सख्श ने अनोखा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बनाया  है। इस उपलब्धि का एक वीडियो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इंस्टाग्राम पर साझा किया। जिसे धड़ाधड़ लाइक मिल रही है। लोग उसमें उसकी तारीफ कर रहे हैं।

Guinness World Record in India: विद्युत गति से की टाईपिंग, देखते रह गए लोग
हैदराबाद के रहने वाले एसके अशरफ ने इंग्लिश अल्फाबेट 'Z To A' को कंप्यूटर पर महज 2.88 सेकंड में पीछे की ओर टाइप करने का एक असामान्य विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इस आश्चर्यजनक उपलब्धि का एक वीडियो भी बनाया गया और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness World Record)द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किया गया।

Guinness World Record in India: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उसमें अशरफ को विद्युत गति से कंप्यूटर के की बोर्ड पर टाइपिंग करते दिख रहा है। वह इस टास्क को बड़ी सहजता से पूरा करते हुए दिख रहा है। क्लिप की शुरुआत अशरफ द्वारा कीबोर्ड पर हाईस्पीड से वर्ड टाइप करने से हुई, जो डेस्कटॉप स्क्रीन पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था।

 

 

Guinness World Record in India: 10 लाख से ज्यादा मिल चुके हैं व्यूज
पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि एसके अशरफ द्वारा 2.88 सेकंड में अल्फाबेट को उल्टा टाइप करने की सबसे हाईस्पीड।  ऑनलाइन साझा किए जाने के बाद से यह वीडियो इंस्टाग्राम पर 10 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। यूजर्स ने इस वीडियों को देखने के बाद प्रशंसा के साथ-साथ आश्चर्य भी जताया है। उनमें से कई यूजर्स ने अशरफ की इनक्रेडिबल एचीवमेंट पर आश्चर्य व्यक्त किया।

Guinness World Record in India: यूजर्स ने कहा गौरवान्वित करने वाला क्षण
एक यूजर ने लिखा, "उनके रिकॉर्ड ने हमें बहुत गौरवान्वित किया है।" दूसरे ने "हाईस्पीड टाइपर," कहा। तीसरे ने कहा, "भारत नौसिखियों के लिए नहीं है।" अब यह एक रिकॉर्ड है,। एक अन्य ने लिखा, "अंततः एक उचित विश्व रिकॉर्ड।" 

Guinness World Record in India: इससे पहले बने 2 और रिकार्ड
इससे पहले मार्च में बेंगलुरु में शेफ ने 123 फुट के डोसे के साथ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। एक और उल्लेखनीय उपलब्धि में आंध्र प्रदेश के एक व्यक्ति ने दुनिया की 'सबसे छोटी' वॉशिंग मशीन बना चुका है। 


ये भी पढ़ें...
Indian Yoga का पाकिस्तान में भी बढ़ा क्रेज, शुरू हुईं फ्री क्लासेज

click me!