mynation_hindi

हिस्ट्री क्रिएट करने की राह पर IndiGo Airline- कंपनी ने दिया वाइडबॉडी विमानों का आर्डर-जाने इनकी 5 विशेषताएं

Surya Prakash Tripathi |  
Published : May 03, 2024, 06:10 PM ISTUpdated : May 03, 2024, 06:11 PM IST
 हिस्ट्री क्रिएट करने की राह पर  IndiGo Airline- कंपनी ने दिया वाइडबॉडी विमानों का आर्डर-जाने इनकी 5 विशेषताएं

सार

IndiGo Airline: टाटा समूह के 60 फीसदी स्वामित्व वाली इंडिगो एयरलाइंस आने वाले वर्षों में व्यापक विस्तार करने वाली है। कंपनी के आंकड़ों पर गौर करें तो करीब 11 सालो में कंपनी के बाड़े में  990 विमान शामिल हो जाएंगे।

IndiGo Airline: टाटा समूह के 60 फीसदी स्वामित्व वाली इंडिगो एयरलाइंस आने वाले वर्षों में व्यापक विस्तार करने वाली है। कंपनी के आंकड़ों पर गौर करें तो करीब 11 सालो में कंपनी के बाड़े में  990 विमान शामिल हो जाएंगे। हाल के वर्षों में दिए गए आर्डर के जरिए ही रिकार्डों की ऊंचाईयां छू रही इंडिगों की ओर से जून 2023 में ऑर्डर किए गए 500 विमानों की डिलेवरी 2030 और 2035 के बीच होनी है। 

IndiGo Airline: एयर इंडिया ग्रुप ने कितने प्लेन्स का दिया है ऑर्डर?
गौरतलब है कि  जून 2023 में इंडिगो ने एयरबस से 500 A320neo मॉडल के विमानों के सौदे पर सिग्नेचर करके दुनिया का सबसे बड़ा विमान खरीद का ऑर्डर दिया है। एयरबस के साथ अपने पिछले ऑर्डर से इंडिगो एयरलाइन को 2030 तक लगभग 460 विमानों की डिलीवरी प्राप्त होने वाली है। इसलिए 2035 तक इंडिगो एयरलाइन के बेड़े में कुल 990 विमान (460 + 500 + 30) हो जाएंगे।

IndiGo Airline के नाम है विश्व के सबसे बड़े विमान सौदे का रिकार्ड
देश के हवाई यात्रा बाजार में बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए इस भारतीय वैमानिकी सेवा कम्पनी  ने पिछले वर्ष 2023 में 4 विमान ऑर्डर किए थे। फरवरी 2023 में एयर इंडिया ग्रुप ने 470 विमानों का ऑर्डर दिया था। इसके लिए 250 यूरोपीय विमान निर्माता एयरबस के साथ जबकि 220 अमेरिकी विमान निर्माता बोइंग के साथ सौदा किया था।

IndiGo Airline को कब से शुरू होगी विमानों की सप्लाई?
इंडिगो को A350-900 विमानों की आपूर्ति 2027 से किए जाने की उम्मीद है। इंडिगो के A350-900 विमान का सटीक कॉन्फ़िगरेशन बाद के स्टेप में तय किया जाएगा। 30 विमान A350-900 ऑर्डर के अलावा इंडिगो के पास अतिरिक्त 70 एयरबस A350 के लिए खरीद अधिकार भी है। 

IndiGo Airline ने और कितने विश्वस्तरीय सौदे किए हैं?
जनवरी 2024 में इंडिगो ने न्यू एयरलाइन अकासा एयर को बोइंग को 150 B737 MAX विमानों का ऑर्डर दिया। 25 अप्रैल 2024 को दिया जाने वाला यह पहला ऑर्डर है, जब इंडिगो अपने विमान बेड़े के लिए वाइडबॉडी विमान खरीद रही है। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कम्पनी को वाइडबॉडी विमानों के ऑपरेशन का कुछ अनुभव पहले से भी है। क्योंकि यह वर्तमान में तुर्की एयरलाइंस से लीज पर लिए गए दो B777 विमानों को ऑपरेट करती है। 

IndiGo Airline के वाइडबॉडी विमानों की क्या है विशेषता?

  1. वाइडबॉडी विमानों में नैरोबॉडी विमानों की तुलना में बड़े ईंधन टैंक और इंजन होते हैं।  
  2. A350-900 विमान, रोल्स-रॉयस के ट्रेंट XWB इंजन द्वारा ऑपरेट होगा। 
  3. इंडिगो के लिए अब लंबी दूरी की यात्रा करना सरल हो जाएगा। 
  4. रोल्स-रॉयस के ट्रेंट XWB इंजन की रेंज लगभग 15,000 किमी. है।
  5. इंडिगो भारत से अमेरिका,ऑस्ट्रेलिया और यूरोप जैसे लंबी दूरी और अल्ट्रा-लॉन्ग-हॉल मार्गों पर नॉन-स्टॉप उड़ानें भरने में सक्षम हो जाएगी।


ये भी पढ़ें...
IndiGo अपने कर्मचारियों को देगी डेढ़ महीने का बोनस- एक हफ्ते पहले भी किया था बड़ा ऐलान 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

देवऋषि ने शुरू की 'सदानीरा' पहल: भारत की नदियों के वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संरक्षण की मुहिम
Real-Life Hero: साड़ी ने बचाई 150 जिंदगियां! जानिए 70 साल की इस महिला की अविश्वसनीय कहानी