मेक इन इंडिया की विदेशों में डिमांड: 3 महीने में 200 अरब डॉलर के पार भारत का निर्यात

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Jul 16, 2024, 04:27 PM IST
मेक इन इंडिया की विदेशों में डिमांड: 3 महीने में 200 अरब डॉलर के पार भारत का निर्यात

सार

मेक इन इंडिया की विदेशों में जबरदस्त डिमांड के चलते अप्रैल-जून 2024 में भारत का कुल निर्यात 200.3 अरब डॉलर तक पहुंच गया। वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, यह अब तक का सबसे बड़ा एक्सपोर्ट है, जिसमें वस्तुओं और सेवाओं दोनों का निर्यात शामिल है।

नयी दिल्ली। मेक इन इंडिया की विदेशों में खूब डिमांड है। मतलब भारतीय प्रोडक्ट्स की विदेशों में ठीक ठाक लेबल पर खरीददारी हो रही है। निर्यात (Export) के आंकड़े यही बता रहे हैं। वाणिज्य मंत्रालय की तरफ से सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल से जून तक भारत का कुल निर्यात (वस्तुओं और सेवाओं सहित) 200.3 अरब डॉलर तक पहुंच गया। यह पिछले साल की तिमाही में करीबन 184 अरब डॉलर था। फाइनेंशियल ईयर 2024 के पहले तीन महीने में यह देश से हुआ अब तक का सबसे बड़ा एक्सपोर्ट है। 

2024 में एक्सपोर्ट बढ़ा

निर्यात के बढ़े हुए आंकड़े बता रहे हैं कि भारतीय प्रोडक्ट्स की डिमांड दूसरे देशों में भी है। वहां के मार्केट में इंडियन प्रोडक्ट पसंद किए जा रहे हैं। सरकार की तरफ से जारी डाटा के अनुसार, जून 2024 में वस्तुओं का निर्यात बढ़ा, जो 2.55 फीसदी से बढ़कर 35.2 अरब डॉलर हो गया। साल भर पहले जून के महीने में यही निर्यात सिर्फ 34.32 अरब डॉलर था। मई 2024 में निर्यात 9.1 फीसदी बढ़ा था। यह 38.13 अरब डॉलर रहा।

आयात में भी 5 फीसदी की बढ़ोत्तरी

ऐसा नहीं कि सिर्फ भारत का निर्यात बढ़ा है, बल्कि इसी समय में आयात के आंकड़ों में भी इजाफा देखा गया है। जून के महीने में आयात में 5 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। जून 2024 में वस्तुओं का आयात 5 फीसदी बढ़ा है, जो बढ़कर 56.18 अरब डॉलर हो गया। आयात का यही आंकड़ा जून 2023 में 53.51 अरब डॉलर था। वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, जून के महीने में 20.98 अरब डॉलर का व्यापार घाटा दर्ज किया गया है। एक तरफ देश में महंगाई बढ़ रही है। रिटेल महंगाई 5 फीसदी के ऊपर है। सोमवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, थोक महंगाई में  WPI भी 3.36 फीसदी पर पहुंच गई है। हालांकि एक्सपोर्ट के डाटा ने राहत भरी खबर दी है। 

2024 में 800 अरब डॉलर से ज्यादा निर्यात की उम्मीद

वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक, मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में एक्सपोर्ट में 800 अरब डॉलर से ज्यादा ग्रोथ की उम्मीद है। वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल का कहना है कि साल की पहली तिमाही के आंकड़े राहत देने वाले हैं। देश का कुल निर्यात 200 बिलियन डॉलर के पार है। निर्यात की यही स्पीड बनी रही तो मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में देश का निर्यात 800 अरब डॉलर के पार होगा।

ये भी पढें-Plantation World Record: इंदौर में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, 12 घंटे में 12 लाख से ज्यादा पौधे लगाएं...

PREV
Pride of India (भारत का गौरव): पढ़ें inspiring Indians की success stories, देश के गौरव से जुड़ी उपलब्धियां, defence achievements, सेना की बहादुरी, ISRO milestones, awards, records और national pride की खास खबरें। भारत की प्रेरक कहानियां—MyNation Hindi पर।

Recommended Stories

भारत की सुरक्षा में फ्रांस का हाथ! दुश्मन देशों के उड़ जाएंगे होश
Good News: भारत में जन्मी चीता मुखी ने कूनो पार्क में दिया 5 शावकों को जन्म!