mynation_hindi

मालदीव के राष्ट्रपति मुइज़ू की भारत यात्रा: जानें क्या बदला इस दौरे से? चीन-पाक को लगेगी मिर्ची

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Oct 07, 2024, 07:26 PM ISTUpdated : Oct 07, 2024, 07:28 PM IST
मालदीव के राष्ट्रपति मुइज़ू की भारत यात्रा: जानें क्या बदला इस दौरे से? चीन-पाक को लगेगी मिर्ची

सार

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़ू की भारत यात्रा से दोनों देशों के रिश्तों में गर्माहट आई है। इस यात्रा के दौरान रूपे कार्ड की शुरुआत और 5 प्रमुख समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे, जो भारत-मालदीव संबंधों को और मजबूती देंगे। चीन और पाकिस्तान को यह नतीजे चुभ सकते हैं।

नई दिल्ली। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़ू की भारत यात्रा से दोनों देशों के रिश्तों में गरमाहट आई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को उनका जोरदार स्वागत किया। मूइजू राजघाट भी गए और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। आपको बता दें कि मालदीव के राष्ट्रपति भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर हैं। सत्ता में आने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है। ध्यान देने की बात यह है कि इस यात्रा में रुपे कार्ड के मालदीव में शुरूआत के अलावा 5 अहम समझौते भी होंगे। आइए जानते हैं कि मूइजू की भारत यात्रा से क्या बदलेगा? यह जानकर पड़ोसी देशों चीन और​ पाकिस्तान को मिर्ची लगेगी।

हो सकते हैं ये 2 अहम ऐलान

मूइजू की भारत यात्रा के दौरान 2 अहम घोषणाएं की जा सकती हैं, जिससे दोनों देशों के संबंधों को एक नया आयाम मिलेगा। पहला, भारत-मालदीव की आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी को लेकर सहमति और दूसरी, मालदीव तटरक्षक जहाज हुरावी के निःशुल्क पुनर्निर्माण का ऐलान भारत सरकार की तरफ से किया जा सकता है। 

रुपे कार्ड की शुरूआत, इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे का उद्घाटन

इसके अलावा मालदीव में रुपे कार्ड की शुरूआत के साथ हनीमाधू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (एचआईए) के नए रनवे का उद्घाटन भी होगा। एक्जिम बैंक की लोन फेसिलिटी के तहत बनाई गई 700 सामाजिक आवास इकाइयां भी मालदीव को सौंपी जाएंगी।

इन 5 अहम समझौतों पर होंगे हस्ताक्षर

मुद्रा विनिमय समझौता: भारत और मालदीव के बीच मुद्रा विनिमय समझौता होगा। जिसमें मालदीव की तरफ से मौद्रिक प्राधिकरण के गवर्नर अहमद मुनव्वर और भारत के वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामले विभाग के सचिव अजय सेठ साइन करेंगे। 

मालदीव राष्ट्रीय पुलिस से समझौता: मालदीव के राष्ट्रीय पुलिस और लॉ इनफोर्समेंट कॉलेज के साथ भारत के नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी का समझौता। 

भ्रष्टाचार रोकने को समझौता: दोनों देशों के बीच भ्रष्टाचार पर कंट्रोल के लिए द्विपक्षीय सहयोग पर बात होगी। सीबीआई और मालदीव के भ्रष्टाचार निरोधक आयोग के बीच समझौता।

मालदीव के जूडिशियल अफसरों को ट्रेनिंग: भारतीय राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी (एनजेएआई) और मालदीव के न्यायिक सेवा आयोग (जेएससी) के बीच समझौता। ताकि मालदीव के जूडिशियल अफसरों को ट्रेनिंग मिल सके।

खेलों को लेकर समझौता: भारत और मालदीव के बीच खेल और युवा मामलों में सहयोग को लेकर समझौते का नवीनीकरण।

ये भी पढें-भारत की नई उपलब्धि: इस मामले में अमेरिका से भी आगे, RBI ने दिया तोहफा...

PREV

Recommended Stories

देवऋषि ने शुरू की 'सदानीरा' पहल: भारत की नदियों के वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संरक्षण की मुहिम
देवऋषि ने शुरू की 'सदानीरा' पहल: भारत की नदियों के वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संरक्षण की मुहिम
Real-Life Hero: साड़ी ने बचाई 150 जिंदगियां! जानिए 70 साल की इस महिला की अविश्वसनीय कहानी