पहली बार भारत में बनेगी ये कार, जिसका पूरा बॉलीवुड है दीवाना

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : May 25, 2024, 04:09 PM IST
पहली बार भारत में बनेगी ये कार, जिसका पूरा बॉलीवुड है दीवाना

सार

Range Rover: भारत में रेंज रोवर की इतनी डिमांड बढ़ी कि अब जैगुआर लैंड रोवर (JLR) ने भारत में इस कार के निर्माण का फैसला लिया है। यह खास इसलिए है, क्योंकि पहली बार JLR अपनी गाड़ियों का निर्माण यूनाइटेड किंगडम से बाहर करेगा।

Range Rover: भारत में रेंज रोवर की इतनी डिमांड बढ़ी कि अब जैगुआर लैंड रोवर (JLR) ने भारत में इस कार के निर्माण का फैसला लिया है। यह खास इसलिए है, क्योंकि पहली बार JLR अपनी गाड़ियों का निर्माण यूनाइटेड किंगडम से बाहर करेगा। कम्पनी की तरफ से 24 मई को इस बात की जानकारी दी गई। प्लान के मुताबिक, देश में रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट का निर्माण होगा।

पुणे में एसयूपी गाड़ियों की मैन्यूफैक्चरिंग

आपको बता दें कि JLR भारत के पुणे में पहले से ही एसयूवी गाड़ियों का निर्माण कर रही है। 24 मई से इन गाड़ियों की डिलीवरी भी शुरू कर दी गई है। रेंज रोव हाउस के ऑफिशियल इनॉगरेशन की तरफ से यह जानकारी साझा की गई है, यह JLR का देश में पहला सेंटर है। कम्पनी की कोशिश है कि वह भारत में बने प्रोडक्ट की भारतीयों को दे।

भारतीयों को देश में बनी कार मिलेगी

JLR के चीफ कॉमर्शियल आफिसर लेनार्ड हूरनिक भी यही बात कहते हैं। उन्होंने भारत की बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले कुल सालों की तुलना में भारत का ग्रोथ देखा जा सकता है। इस आधार यह उम्मीद की जा सकती है कि आने वाले दिनों में मार्केट और आगे बढ़ेगा। नतीजतन, हम अपने कस्टमर को यहीं के बने कार देंगे। उन्होंने आगे कहा कि रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट की लोकल मैन्युफैक्चरिंग एक बड़ा कदम साबित हो सकता है, जो भारत में 
मॉडर्न लग्जरी कार ब्रांड की SUV फैमिली को बढ़ाएगा।

इन बॉलीवुड सितारों के पास रेंज रोवर

आपको बता दें कि रेंज रोवर कार बॉलीवुड के कई सितारों के पास है। बीते महीनों रणबीर कपूर ने भी यह कार खरीदी थी। सलमान खान, कैटरीना कैफ, अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, मलाइका अरोड़ा, अक्षय कुमार के पास भी यह गाड़ी है। 

रेंज रोवर की संभावित कॉस्ट?

भारत में जिस रेंज रोवर कार का​ निर्माण होगा। उसमें 3.0-लीटर HSE LWB इंजन होगा और उस कार की कीमत 2.36 करोड़ रुपये होगी। दूसरी ओर रेंज रोवर के 3.0-लीटर पेट्रोल ऑटोबायोग्राफी वेरिएंट का दाम 2.60 करोड़ रुपये हो सकता है। रेंज रोवर स्पोर्ट के डीजल और पेट्रोल दोनों वेरिएंट मिलेंगे। उनकी कीमत 1.40 करोड़ रुपये हो सकती है। हालांकि गाड़ियों की यह कीमत विदाउट टैक्स है। 

ये भी पढें-यूपी की ई-रिक्शा चालक आरती काे UK का Royal Award, किंग चार्ल्स से बर्मिंघम पैलेस में मिली...

PREV
Pride of India (भारत का गौरव): पढ़ें inspiring Indians की success stories, देश के गौरव से जुड़ी उपलब्धियां, defence achievements, सेना की बहादुरी, ISRO milestones, awards, records और national pride की खास खबरें। भारत की प्रेरक कहानियां—MyNation Hindi पर।

Recommended Stories

भारत की सुरक्षा में फ्रांस का हाथ! दुश्मन देशों के उड़ जाएंगे होश
Good News: भारत में जन्मी चीता मुखी ने कूनो पार्क में दिया 5 शावकों को जन्म!